भाइयों में चले लाठी- डंडे, छह घायल

अलीगढ़ : हरदुआगंज क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में रविवार शाम दो भाइयों में जमकर लाठी-डंडे च

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Mar 2018 12:26 AM (IST) Updated:Mon, 19 Mar 2018 12:26 AM (IST)
भाइयों में चले लाठी- 
डंडे, छह घायल
भाइयों में चले लाठी- डंडे, छह घायल

अलीगढ़ : हरदुआगंज क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में रविवार शाम दो भाइयों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें महिलाओं सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पक्ष ने मारपीट का कारण खेत से लौट रही किशोरी से बदतमीजी करना बताया है। वहीं पुलिस मामले में जमीन के बंटवारे का विवाद बता रही है। घायलों का डाक्टरी परिक्षण कराया गया है। औरंगाबाद के राजकुमार व प्रेमकुमार भाई हैं। बकौल राजकुमार रविवार शाम उसकी बेटी खेत से लौट रही थी। तभी उसका भतीजा अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर हमलावर हो गए। मारपीट में राजकुमार उसकी पत्‍‌नी माया देवी व बेटियां घायल हो गई। दूसरी ओर से प्रेमकुमार व बेटे नवीन को गंभीर चोटें आयी। एसओ डा. विनोद सिंह ने बताया कि दोनों भाइयों में खेतों के बीच से निकल रहे चकरोड का विवाद है। उसी को लेकर आज मारपीट हुई है। दोनों ओर से तहरीर दी गई है।

chat bot
आपका साथी