अलीगढ़ में आज निकलेगा सिख समाज का नगर कीर्तन

देहलीगेट प्राचीन गुरुद्वारे से रविवार को विशाल नगर कीर्तन निकलेगा। यह बारहद्वारी पत्थर बाजार रेलवे रोड दुबे पड़ाव मीनाक्षी पुल होते हुए सुरेंद्र नगर स्थित केंद्रीय गुरुद्वारा पहुंचेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 01:26 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 01:26 AM (IST)
अलीगढ़ में आज निकलेगा सिख समाज का नगर कीर्तन
अलीगढ़ में आज निकलेगा सिख समाज का नगर कीर्तन

जासं, अलीगढ़ : देहलीगेट प्राचीन गुरुद्वारे से रविवार को विशाल नगर कीर्तन निकलेगा। यह बारहद्वारी, पत्थर बाजार, रेलवे रोड, दुबे पड़ाव, मीनाक्षी पुल होते हुए सुरेंद्र नगर स्थित केंद्रीय गुरुद्वारा पहुंचेगा। यहां पर गुरु का अटूट लंगर चलेगा। भूपेंद्र सिंह टूटेजा ने बताया कि करीब दो बजे तक नगर कीर्तन गुरुद्वारा पहुंचेगा। गुरुद्वारे के प्रधान सतनाम सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन सुबह 10 बजे प्रारंभ होगा। इस बार कोरोना के चलते कीर्तन में टोलियों को कम शामिल किया गया है। छोटे बच्चों को कीर्तन में शामिल नहीं किया जाएगा। नगर कीर्तन प्रारंभ होगा। सचिव अशोक भीलवाड़ा ने कहा कि कीर्तन में नियमों का पूरा पालन किया जाएगा। इस बार बैंड, गतका पार्टी व कीर्तन जत्था ही रहेंगे। खजांची इंदरजीत सिंह बाबी ने कहा कि नगर कीर्तन में महिलाएं कीर्तन करते हुए चलेंगी। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते इस बार नगर कीर्तन में कई जत्थों को नहीं बुलाया गया है।

मजिस्ट्रेटों की लगी ड्यूटी : नगर कीर्तन को लेकर प्रशासन अलर्ट है। एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणि ने इसमें तीन मजिस्ट्रेट लगाए हैं। नगर कीर्तन के आगे सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह, नगर कीर्तन के बीच में एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह व पीछे एसीएम प्रथम अंजुम बी रहेंगी। शांतिपूर्ण तरीके से इसे संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी तरह की अराजकता सहन नहीं की जाएगी। अगर किसी ने कोई खुराफात की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने भी नगर कीर्तन को लेकर व्यवस्थाएं कर ली हैं। जहां से नगर कीर्तन निकलेगा, वहां की पुलिस साथ रहेगी। कुछ पुलिस नगर कीर्तन के साथ शुरू से लेकर अंत तक तैनात रहेगी।

chat bot
आपका साथी