रामलीला मैदान में श्रीराम के राज्याभिषेक का आयोजन

खैर के रामलीला मैदान में सोमवार को श्रीराम राज्याभिषेक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 01:09 AM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 01:09 AM (IST)
रामलीला मैदान में श्रीराम के राज्याभिषेक का आयोजन
रामलीला मैदान में श्रीराम के राज्याभिषेक का आयोजन

अलीगढ़: खैर के रामलीला मैदान में सोमवार को श्रीराम राज्याभिषेक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारंभ रामलीला कमेटी के अध्यक्ष किशनस्वरूप अग्रवाल नेताजी व महामंत्री रानू शर्मा ने श्रीराम, लक्ष्मण व सीता जी के स्वरूपों की आरती उतार कर किया। पं. कालीचरन शर्मा व कान्ती प्रसाद शर्मा ने राम चरित की चौपाई पढ़कर श्रीराम जी को राजगद्दी पर बिठाकर उनका राज्याभिषेक कराया। राज्याभिषेक के समय रामलीला मैदान में मौजूद श्रद्धालुओं ने श्रीराम के जयकारे लगाए। कार्यक्रम में कांति प्रसाद शर्मा,अनिल रावत,देव प्रकाश काका,विष्णु दत्त गौतम, रमेश चंद्र शर्मा, सुशील गर्ग, सुशील शर्मा, कालीचरन शर्मा, देवदत्त शर्मा, यतेन्द्र गौतम,राम प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी