जमीन के विवाद में चली गोली, युवक घायल Aligarh news

कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला जगता में शनिवार की सुबह दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े का कारण जमीन को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है। इस दौरान एक पक्ष से फायरिंग की गई। फायरिंग में एक गोली युवक के सिर को छूते हुए निकल गई।

By Parul RawatEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 03:07 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 03:07 PM (IST)
जमीन के विवाद में चली गोली, युवक घायल Aligarh news
फायरिंग में एक गोली युवक के सिर को छूते हुए निकल गई।

अलीगढ़, जेएनएन : कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला जगता में शनिवार की सुबह दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े का कारण जमीन को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है। इस दौरान एक पक्ष से फायरिंग की गई। फायरिंग में एक गोली युवक के सिर को छूते हुए निकल गई। पुलिस ने युवक को उपचार के लिए भेजा है।


खेत के मेड़ को लेकर चल रहा विवाद

नगला जगता निवासी अरविंद पुत्र अमर सिंह का कहना है कि उसके गांव में दो पक्षों में खेत की मेड को लेकर विवाद चल रहा है। दो दिन पहले भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। शनिवार की सुबह वह गांव के चौराहे पर खड़ा था। इस दौरान एक पक्ष के लोग आए और उसके साथ मारपीट की। दो आरोपितों द्वारा तमंचे से फायरिंग की गई। जिसमें एक युवक की गोली मिस हो गई। वहीं दूसरे युवक की गोली उसके सिर को छूते हुए निकल गई। जिससे उसके सिर में चोट आई है।


दिव्‍यांग दुकानदार से भी आरोपितों ने की मारपीट

आरोपितों ने गांव में परचून की दुकान करने वाले दिव्यांग गुड्डू पुत्र शिव सिंह के साथ भी मारपीट की। फायरिंग की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर मौके से फरार हो गए। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों घायलों को उपचार के लिए भेजा है। युवक के चोट कैसे लगी है इसकी जांच की जाएगी। घटना के पीछे जमीन को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है। आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी