घर पर सो रही महिला को गोली मारी, गंभीर

छर्रा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डौरई में आंगन में सो रही महिला को गोली मारकर अज्ञात लोग फरार हो गए। गंभीर हालत में महिला को मेडिकल में भर्ती कराया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 12:56 AM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 12:56 AM (IST)
घर पर सो रही महिला  
को गोली मारी, गंभीर
घर पर सो रही महिला को गोली मारी, गंभीर

अलीगढ़ : छर्रा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डौरई में आंगन में सो रही महिला को गोली मारकर अज्ञात लोग फरार हो गए। गंभीर हालत में महिला को मेडिकल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को मौके से एक बदमाश की चप्पल मिली है। स्वजन किसी से भी रंजिश से इन्कार कर रहे हैं।

डौरई निवासी 52 वर्षीय गुड्डो देवी सोमवार रात आंगन में सो रही थी। एक कमरे में उनका बेटा मुकेश व बहू सुनीता सो रहे थे। तीन बेटियां आशा, आरती व ममता दूसरे कमरे में सो रही थी। रात करीब 12 बजे छत पर होकर बदमाश घर में घुस आए और गुड्डो देवी के सिर में गोली मारकर भाग गए। महिला बुरी तरह घायल हो गई। गोली की आवाज और चीख पुकार सुनकर स्वजन दौडे़ और आस पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। स्वजन ने फोन से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लहूलुहान अवस्था में महिला को कस्बा स्थित सीएचसी पहुंचाया, जहां से अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया। गुड्डो देवी के पति हरफूल सिंह की करीब दस साल पहले मौत हो चुकी है। चार बेटियों में बड़ी बेटी कुसुमा की शादी हो चुकी है। महिला के स्वजन ने किसी भी रंजिश से इन्कार किया है। इस मामले में महिला के भाई थाना अकराबाद क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर निवासी श्रीनिवास उर्फ कालू ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

युवक ने साले को पीटा तो पत्नी से लगाई फांसी, मेडिकल में भर्ती

संसू, बरला : क्षेत्र के एक गांव में युवक ने अपने साले को पीट दिया। महिला ने अपने भाई का पक्ष लिया तो दोनों विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध होकर महिला ने पंखे में फंदा बनाकर लटक गई। स्वजन ने आनन फानन उसे अलीगढ़ मेडिकल में भर्ती कराया है।

बरला के मजरा का एक युवक भट्ठे पर मजदूरी करता है। उसके साथ साला भी रहकर काम करता है। मंगलवार शाम दोनों लोग शराब पीकर घर आए और किसी बात पर झगड़ा हो गया, जिस पर युवक ने अपने साले को पीट दिया। महिला ने भाई का पक्ष लेते हुए पति से अपने भाई से माफी मांगने की बात कही। इसी बात पर युवक ने पत्नी को भी लात मार दी। इसी बात पर वह क्षुब्ध होकर कमरे में जाकर साड़ी का फंदा लगाकर पंखे से लटक गई। उसी समय बेटे की नजर उस पर पड़ गई। तभी लोगों ने किवाड़ तोड़कर उसे बचा लिया। महिला को इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

chat bot
आपका साथी