महिलाओं को लुभा रही शॉर्ट पल्लू की साड़ी

अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं द्वारा मनाए जाने वाले करवा चौथ की तैयारी जोरों पर हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 01:59 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 01:59 AM (IST)
महिलाओं को लुभा रही शॉर्ट पल्लू की साड़ी
महिलाओं को लुभा रही शॉर्ट पल्लू की साड़ी

जासं, अलीगढ़ : अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं द्वारा मनाए जाने वाले करवा चौथ पर्व का सुहागिनों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार यह महापर्व चार नवंबर को मनाया जाएगा। बाजार भी महिलाओं के इस खास पर्व के लिए सजकर तैयार हो गए हैं। महिलाओं के लिए शॉर्ट पल्लू की साड़ी खास होगी। ड्रोप साड़ी ( रेडी टू वीयर साड़ी) भी धूम मचा रही है। नवविवाहिताओं के लिए नॉन ब्राइडल लहंगों का प्रचलन बढ़ा है। इसे नवविवाहिता पसंद कर रही हैं। कोलकाता, बनारस, सूरत, अहमदाबाद व मुंबई की साड़ी कंपनियों ने हर बजट में एक्सक्ल्यूसिव कलेक्शन बाजार में उतारा है।

यह साड़ियां हर बजट में उपलब्ध हैं। गुरुवार को साड़ियों के शोरूम पर खरीदारी होती देखी गई। सेंटर प्वाइंट, समद रोड, रामघाट रोड किशनपुर तिराहा, रेलवे रोड व महावीरगंज में महिलाओं की भीड़ थी। डिजाइनर साड़ियों में सूरत व कोलकाता की साड़ियां महिला ग्राहकों को लुभा रही हैं। स्वीकेंस की साड़ियां नवविवाहिता पंसद कर रही हैं। चमक-दमक वाले तमाम रंग व वैरायटी बाजार में उपलब्ध हैं। ड्रेसेज और क्राप टॉप का प्रचलन भी बढ़ा है। नॉन ब्राइडल लहंगा दो हजार से 11 हजार रुपये तक बाजार में उपलब्ध हैं। हैबी ब्लाउज की साड़ी की धूम है।

इनका कहना है

कोरोना संकट में खरीदारी का ग्राहकों ने तरीका बदल दिया है। ब्रांडेड कंपनियों ने बाजार में नया कलेक्शन उतारा है। स्वीकेंस वाली साड़ियां भी खास होंगी। नॉन ब्राइडल लहंगे भी पसंद किए जा रहे हैं।

- संजय अग्रवाल, मालिक, स्वदेशी शोरूम

मैं हर करवा चौथ पर नई साड़ी खरीदती हूं। इस बार भी बाजार में साड़ियां खरीदने आई हूं। इस बार भीड़ से बचने के लिए पहले से ही शॉपिग करने के लिए आए हैं।

- रितीका माहेश्वरी, ग्राहक

chat bot
आपका साथी