: भाजपा नेता के आवास पर बज रही शहनाई पुलिस ने रोकी, कलाकार धमकाये Aligarh News

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डाॅ. राजीव अग्रवाल के आगरा रोड स्थित आवास के बाहर ब ज रही रामधुन को पुलिस ने राेेेक दिया।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 01:08 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 02:30 PM (IST)
:  भाजपा नेता के आवास पर बज रही शहनाई पुलिस ने रोकी, कलाकार धमकाये Aligarh News
: भाजपा नेता के आवास पर बज रही शहनाई पुलिस ने रोकी, कलाकार धमकाये Aligarh News

अलीगढ़ जेएनएन : भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डाॅ. राजीव अग्रवाल के आगरा रोड स्थित आवास के बाहर ब ज रही रामधुन को पुलिस ने राेेेक दिया। इंस्‍पेक्टर सासनी गेट जावेद खान ने शहनाई वादक टीम को हड़काया। वाद्य यंत्र कलाकारों को धमकाया और तख्त हटवा दिए । एडीएम सिटी को घटनाक्रम से अवगत कराया। भाजपा नेेेेता राजीव अग्रवाल  का कहना है कि आयोजन घर पर था। सार्वजनिक स्थान नहीं है। घर के सामने कलाकार थे।

हिंदुत्ववादी संगठनों में उल्लास

अयोध्‍या में राम जन्‍म भूमि पूजन काेे लेकर अलीगढ़ का पुराना शहर बुधवार को भगवा रंग में रंग गया ।भव्य राम मंदिर निर्माण की भूमि पूजन के दिन पूरा शहर भगवामय हो गया। बारहदरी रोड, अचल ताल, पत्थर बाजार में हर घर- मंदिर पर भगवा झंडे लगे हैं। एटा चुंगी, रामघाट रोड पर भी यही माहौल। लोगों की जुबां पर बस मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की ही चर्चाय हैं। शहर के हर मंदिर, तिराहे व चौराहों पर भगवान राम के गानों की गूंज है। सुबह से ही हिंदुत्ववादी संगठनों का उल्लास देखते ही बन रहा है। शहर को भगवा रंग में रंगने की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। खासकर पुराना शहर तो भगवामय नजर आया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल आदि संगठनाेें ने  दीपावली पर्व मनाने की ठान ली है। हिंदुत्ववादी संगठनों के सभी कार्यालय दीपों से जमगम हो उठेंगे। वहीं, शहर में भी लोग अपने घरों पर दीपक रखेंगे। सुबह से ही कार्यकर्ताओं का हुजूम अचलताल स्थित कार्यालय पर लगना शुरू हो गया है। सुबह अचलताल समेत शहर के 15 स्थानों पर एक साथ हवन शुरू हो गया। इसके बाद दिन भर कार्यक्रम चलेंगे शाम को 1001 दीपक से कार्यालय जगमग हो उठेगा।

chat bot
आपका साथी