अलीगढ़ में शव दफनाने को लेकर भूमि विवाद का निस्‍तारण, ऐसे हुए सब सहमत

इगलास तहसील क्षेत्र के ग्राम कजरौठ में खुर्द रोड पर कुछ वर्गगज जमीन को लेकर एक वृद्धा के शव दफनाने को लेकर छह दिन पूर्व विवाद हो गया था। राजस्व विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दोनों पक्षों की आपसी सहमति से समस्या का निस्तारण करा दिया गया है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 01:30 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 01:30 PM (IST)
अलीगढ़ में शव दफनाने को लेकर भूमि विवाद का निस्‍तारण, ऐसे हुए सब सहमत
आपसी सहमति से समस्या का निस्तारण करा दिया गया है।

अलीगढ़, जेएनएन। इगलास तहसील क्षेत्र के ग्राम कजरौठ में खुर्द रोड पर कुछ वर्गगज जमीन को लेकर एक वृद्धा के शव दफनाने को लेकर छह दिन पूर्व विवाद हो गया था। राजस्व विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दोनों पक्षों की आपसी सहमति से समस्या का निस्तारण करा दिया गया है।

ऐसे किया भूमि विवाद का निस्‍तारण

तहसीलदार सौरभ यादव ने बताया कि विगत 10 जून को ग्राम कजरौठ में एक वृद्धा की मौत के बाद शव दफनाने के लिए कब्र की खुदाई करते समय विवाद हो गया था। सूचना पर वह कोतवाल प्रदीप कुमार हमराही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। दोनों पक्षों को समझाकर विवाद को शांत कराते हुए विवादित स्थल की नपत कराने का आश्वासन दिया था। बुधवार को नायब तहसीलदार प्रवेश कुमार राजस्व निरीक्षक रामजीलाल, लेखपाल रामप्रकाश शर्मा, एसआइ सचिन कुमार के साथ पहुंचे। दोनों पक्षों की मौजूदगी में विवादित स्थल की पैमाइश कराकर उनके सुलह समझौते के आधार पर विवादित स्थल का निपटारा करा दिया गया है।

chat bot
आपका साथी