अलीगढ़ की पहली महिला डीएम बनीं सेल्वा कुमारी, चंद्रभूषण सिंह को मुजफ्फरनगर भेजा गया Aligarh news

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह का तबादला हो गया है। इन्हें फ्फ मुजफ्फरनगर का डीएम बनाया गया है। वहां की डीएम सेल्वा कुमारी को अलीगढ़ में इसी पद पर जिम्मेदारी मिली है। यह पहला मौका है जब अलीगढ़ में किसी महिला अधिकारी को जिलाधिकारी बनाया गया।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 07:23 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:46 AM (IST)
अलीगढ़ की पहली महिला डीएम बनीं सेल्वा कुमारी, चंद्रभूषण सिंह को मुजफ्फरनगर भेजा गया Aligarh news
सेल्वा कुमारी को अलीगढ़़ जिले का नया डीएम बनाया गया।

अलीगढ़, जेएनएन।  जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह का तबादला हो गया है। इन्हें मुजफ्फरनगर का डीएम बनाया गया है। वहां की डीएम सेल्वा कुमारी को अलीगढ़ में इसी पद पर जिम्मेदारी मिली है। यह पहला मौका है, जब अलीगढ़ में किसी महिला अधिकारी को जिलाधिकारी बनाया गया। शासन स्तर से रविवार देर रात तबादला सूची जारी की गई।

करीब तीन साल पहले चंद्रभूषण सिंह ने संभाला था पद

चंद्रभूषण सिंह ने 18 मार्च 2018 को अलीगढ़ में डीएम पद पर कार्यभार संभाला था। करीब 3 साल 4 महीने का जिले में इनका कार्यकाल रहा। कई बार यह अपने फैसलों को लेकर चर्चाओं में रहे। राजनैतिक गलियारों में विरोध भी हुआ, लेकिन सरकार ने इनकी कार्यशैली को देखते हुए हमेशा भरोसा जताया। राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी, डिफेंस कॉरिडोर समेत विकास के कई प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण में इनकी अहम भूमिका रही। शहर से निजी बस अड्डे बाहर करने व जमीन कब्जा मुक्त कराने के फैसले भी काफी चर्चित रहे।

chat bot
आपका साथी