अलीगढ़ में सेल्फी प्वाइंट बने हुए हैं शहर के पिंक टायलेट, आगे की ये है रणनीति

शहर में पिंक टायलेट सेल्फी प्वाइंट बने हुए हैं। नगर निगम ने पिंक टायलेट को कुछ ऐसा ही आकर्षक रूप दिया है। यहां खड़े होकर लोग सेल्फी लेकर इंटरनेट मीडिया पर डाल रहे हैं। आने वाले दिनों में शहर के सभी पिंक टायलेट आकर्षक नजर आएंगे।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 06:20 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 06:20 AM (IST)
अलीगढ़ में  सेल्फी प्वाइंट बने हुए हैं शहर के पिंक टायलेट, आगे की ये है रणनीति
शहर में पिंक टायलेट सेल्फी प्वाइंट बने हुए हैं।

अलीगढ़, जेएनएन। शहर में पिंक टायलेट सेल्फी प्वाइंट बने हुए हैं। नगर निगम ने पिंक टायलेट को कुछ ऐसा ही आकर्षक रूप दिया है। यहां खड़े होकर लोग सेल्फी लेकर इंटरनेट मीडिया पर डाल रहे हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में शहर के सभी पिंक टायलेट आकर्षक नजर आएंगे। यही नहीं, ओवरब्रिज, पार्क, सरकारी भवनों को भी वाल पेंटिंग से खूबसूरत बनाया जा रहा है। 

अव्वल रहने की कवायद

नगर निगम की ये कवायद स्वच्छ सर्वेक्षण- 2021 की परीक्षा में अव्वल रहने के लिए चल रही है। इसके लिए निगम अफसरों ने कार्ययोजना तैयार की है। इसी कार्ययोजना के तहत शहर को संवारने का कार्य चल रहा है। तिराहे, चौराहों पर आकर्षक वाल पेंटिंग कराई गई है। ओवरब्रिज पर रैलिंग, इसके नीचे दीवारों पर भी पेटिंग कराई गई है। छह स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। सेंटर प्वाइंट मार्केट में पिंक टायलेट भी सेल्फी प्वाइंट बना हुआ है। सेंटर प्वाइंट पर खरीदारी करने आ रहे लोग यहां खड़े होकर सेल्फी लेते हैं। पार्षद अलका गुप्ता ने कहा नगर आयुक्त की यह पहल अत्यंत सराहनीय है। नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने कहा स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की रेस ने अब रफ्तार पकड़ ली है। शहर में जगह-जगह बदलाव और नागरिकों की सोच में परिवर्तन हो रहा है। नगर निगम का प्रयास शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का है। नगर निगम द्वारा सेंटर प्वाइंट, गांधीपार्क, अब्दुल्ला कालेज, लालडिग्गी, एएमयू सर्किल व सेवा भवन पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं।

नगर निगम करेगा दंडात्‍मक कार्रवाई

 सोमवार को लालडिग्गी मार्ग पर स्वच्छता आधारित वाल पेंटिंग कराई गई। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा लखनऊ की इकोटेक कंपनी के सहयोग से न्यू सर्किल से लालडिग्गी, टेलीफोन एक्सचेंज तक की दीवारों को स्वच्छता के रंगों से रंगने का काम शुरू किया गया है। नगर आयुक्त ने चेतावनी देते हुए कहा कि स्वच्छता के रंगों से रंगी दीवारों पर बैनर, पोस्टर लगाकर यदि किसी ने इसे गंदा करने का प्रयास किया तो नगर निगम उसके विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई करेगा।

chat bot
आपका साथी