अलीगढ़ में बुलंदशहर के पशु व्यापारी से सात लाख लूटे

बुलंदशहर के शिकारपुर से हरियाणा पशु खरीदने जा रहे व्यापारी व उसके तीन साथियों को मारपीट कर बाइक सवार बदमाशों ने 6.80 लाख रुपये लूट लिए।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 01:35 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 01:35 PM (IST)
अलीगढ़ में बुलंदशहर के पशु व्यापारी से सात लाख लूटे
अलीगढ़ में बुलंदशहर के पशु व्यापारी से सात लाख लूटे

अलीगढ़ (जेएनएन)। बुलंदशहर के शिकारपुर से हरियाणा पशु खरीदने जा रहे व्यापारी व उसके तीन साथियों को मारपीट कर बाइक सवार बदमाशों ने 6.80 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों की संख्या छह बताई गई है। पीडि़त ने थाना पुलिस को मामला दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

लूट को ऐसे दिया अंजाम

वारदात देर रात 12 बजे की बताई गई है। शिकारपुर के उमेद पुत्र हाजी ने बताया कि वे पशु खरीदने के लिए कैंटर से फिरोजपुर, मेवात, हरियाणा जा रहे थे। उनके साथ आशिफ पुत्र जमील, निजाम पुत्र फिरोज थे। कैंटर मथुरा जिले के गांव शेरगढ़ निवासी राकेश चला रहे थे। कस्बे के शिवाला और कोलाहर गांवों के पास इनकी गाड़ी को दो बाइकों पर सवार हथियारबंद छह बदमाशों ने रोक लिया और मारपीट कर 6.80 लाख रुपये लूट लिए।

पुलिस को दी जानकारी

पीडि़त ने इसकी जानकारी 100 नंबर पर देने के आधा घंटे बाद पुलिस पहुंची। लूट का मामला दर्ज कराने के लिए खैर थाना पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल अरविंद राठी ने ऐसे किसी मामले की तहरीर न मिलने की बात कही है। 

chat bot
आपका साथी