Aligarh Weather Forecast : पारा गिरा, फिर भी तेवर दिखा रहा सूरज, ठंडी हवा से मौसम खुशगवार Aligarh news

सोमवार को बूंदाबांदी व बारिश के बाद तापमान में चार डिग्री सेल्सियश की गिरावट दर्ज हुई है मगर आज सुबह से ही आसमान साफ होने के कारण सूरज अपने तेवर दिखा रहा है। हालांकि वातावरण में ठंडी हवा मौसम को खुशगवार बनाए हुए है। वातावरण में हल्की नमी भी।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 23 Mar 2021 11:08 AM (IST) Updated:Tue, 23 Mar 2021 11:08 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast : पारा गिरा, फिर भी तेवर दिखा रहा सूरज, ठंडी हवा से मौसम खुशगवार Aligarh news
रात में धूल भरी आंधी चलने से मौसम में थोड़ी ठंडक आयी।

अलीगढ़, जेएनएन : सोमवार को बूंदाबांदी व बारिश के बाद तापमान में चार डिग्री सेल्सियश की गिरावट दर्ज हुई है, मगर आज सुबह से ही आसमान साफ होने के कारण सूरज अपने तेवर दिखा रहा है। हालांकि, वातावरण में ठंडी हवा  मौसम को खुशगवार बनाए हुए है। वातावरण में हल्की नमी भी। ऐसे में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

गुनगुनी धूप से मिली राहत

मंगलवार को ठंडी हवा के बीच सूरज निकला तो गुनगुनी धूप से राहत मिली। दिन चढ़ने के साथ मौसम गरमाने लगा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अब न्यूनतम तापमान में निरंतर वृद्धि होती जाएगी। आज तड़के यह 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।आसमान साफ होने के कारण सुबह से सूरज तेवर दिखाने लगता है। हालांकि, सुबह हवा चलने से गुनगुनी धूप राहत भी पहुंचाती है। पछुआ हवा भी चल रही है। इससे धूप का असर कम रहता है। हवा कम होते ही धूप सताने लगती है।

होली के बाद बदलेगा मौसम

विशेषज्ञों के अनुसार होली के बाद मौसम तेजी से बदलेगा।  बूंदाबांदी की आशंका रहेगी, लेकिन, वातावरण में नमी बहुत कम हो जाएगी।  तापमान में थोड़ा उतार चढ़ाव होता रहेगा।

chat bot
आपका साथी