कोरोना की दूसरी लहर का कहर, अलीगढ़ में 55 मिले नए संक्रमित Aligarh news

लोगों की लापरवाही के चलते अब अलीगढ़ जिला तेजी से नाइट कफ्र्यूू की ओर बढ़ रहा है। शनिवार को जिले में एक बार फिर कोरोना बम फूटा है। कुल 55 नए संक्रमित मिले हैं। 2021 में यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मिले हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 12:23 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 12:23 PM (IST)
कोरोना की दूसरी लहर का कहर, अलीगढ़ में 55 मिले नए संक्रमित Aligarh news
लोगों की लापरवाही के चलते अब अलीगढ़ जिला तेजी से नाइट कफ्र्यूू की ओर बढ़ रहा है।

अलीगढ़, जेएनएन : लोगों की लापरवाही के चलते अब अलीगढ़ जिला तेजी से नाइट कफ्र्यूू की ओर बढ़ रहा है। शनिवार को जिले में एक बार फिर कोरोना बम फूटा है। कुल 55 नए संक्रमित मिले हैं। 2021 में यह पहला मौका है, जब इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मिले हैं। प्रशासनिक अफसर खुद यह आंकड़ा देखकर हैरान हैं। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 210 हो गई है। अगर हम जल्द नहीं चेते तो वह दिन दूर नहीं जब प्रशासन को अलीगढ़ जिले में भी नाइट कफ्र्यू लागू करने का फैसला लेना होगा।

शनिवार को 55 संक्रमित मिले

प्रशासन की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक शनिवार को जिले में कुल 55 संक्रमित मिले हैं। इसमें 39 पुरुष व 16 महिलाएं शामिल हैं। अब इन सभी संक्रमितों को देर रात से ही कोरोना अस्पताल में भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं, संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल भरे जा रहे हैं। एक संक्रमित के आधार पर कम से कम 25 लोगों के नमूने भरे जाएंगे। वहीं, शनिवार को स्वस्थ होने वालों की संख्या 18 रही। अब जिले में 210 सक्रिय मरीज हैं। शुक्रवार को भी जिले में 38 संक्रमित मिले थे। वहीं, अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि सभी संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। लोगों से अपील है कि मास्क व शारीरिक दूरी का पालन करेंगे। कोरोना प्रोटोकाल का प्रयोग करें। शासन की ओर से 500 सक्रिय मरीजों पर नाइट कफ्र्यू का आदेश हैं। 

chat bot
आपका साथी