जरा सी महिला से टकराई स्कूटी, दो पक्ष भिड़े Aligarh News

स्कूटी सीखने के दौरान महिला से टक्कर हो जाने पर हंगामा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट में दो लोग घायल हुए हैं। क्वार्सी थाना क्षेत्र के विजय नगर निवासी एक फौजी शनिवार दोपहर को अपनी बेटी को स्कूटी सिखा रहे थे।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 06:05 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 06:05 PM (IST)
जरा सी महिला से टकराई स्कूटी, दो पक्ष भिड़े  Aligarh News
स्कूटी सीखने के दौरान महिला से टक्कर हो जाने पर हंगामा हो गया।

अलीगढ़, जेएनएन। क्वार्सी थाना क्षेत्र में शनिवार को स्कूटी सीखने के दौरान महिला से टक्कर हो जाने पर हंगामा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट में दो लोग घायल हुए हैं। क्वार्सी थाना क्षेत्र के विजय नगर निवासी एक फौजी शनिवार दोपहर को अपनी बेटी को स्कूटी सिखा रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले की महिला से स्कूटी टकरा गई। इसी बात महिला आग-बबूला हो गई। महिला पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। इधर, फौजी पक्ष के लोग भी आ गए। दोनों में मारपीट हुई, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं। क्वार्सी इंस्पेक्टर छोटेलाल ने बताया कि दोनों पक्षों के दो लोगों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक इलाके में नशे में धुत एक युवक ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि पड़ोस की महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध में आए महिला के बेटे को बुरी तरह पीट डाला। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। हालांकि बाद में दोनों पक्ष के लोग भिड़ गए। मारपीट में दो अन्य लोगों को भी मामूली चोट पहुंची है। 

महिला से की छेड़छाड़, विरोध पर बेटे का सिर फाड़ा 

अलीगढ़, जेएनएन। क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक इलाके में नशे में धुत एक युवक ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि पड़ोस की महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध में आए महिला के बेटे को बुरी तरह पीट डाला। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। हालांकि बाद में दोनों पक्ष के लोग भिड़ गए। मारपीट में दो अन्य लोगों को भी मामूली चोट पहुंची है। थाना क्वार्सी क्षेत्र के एक इलाके में रहने वाला युवक शुक्रवार शाम को नशे में धुत होकर अपने घर आया। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली महिला घर के बाहर खड़ी थी। आरोप है कि युवक ने नशे में छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि महिला के बेटे का सिर फाड़ दिया। इधर, मामला बढ़ा तो दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दो लोग घायल हुए हैं। इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी