उत्‍तराखंड की पूर्व राज्‍यपाल बेबीरानी मौर्य ने कहा, राजा महेंद्र प्रताप को मिलना चाहिए भारत रत्न

Raja Mahend Pratap Singh उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी माैर्य ने राजा महेंद्र प्रताप को भारत रत्न दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि राजा साहब का जीवन त्याग और बलिदान से भरा हुआ है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 06:02 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 06:02 PM (IST)
उत्‍तराखंड की पूर्व राज्‍यपाल बेबीरानी मौर्य ने कहा, राजा महेंद्र प्रताप को मिलना चाहिए भारत रत्न
बच्चों को माता-पिता के सुबह पांव छूना, बड़ों का सम्मान करना आदि की जानकारी देंगे।

हाथरस, जागरण संवाददाता। उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी माैर्य ने राजा महेंद्र प्रताप को भारत रत्न दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि राजा साहब का जीवन त्याग और बलिदान से भरा हुआ है। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश के लिए कार्य करने की जरूरत है। राजा साहब भारत रत्न थे, हैं, और भारत रत्न ही रहेंगे।

यह है भारत रत्‍न की प्रक्रिया

सादाबाद में राजा महेंद्र प्रताप के 135वीं जयंती महोत्सव में वह बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान भारत रत्न दिलाने की मांग पर सहमति जातते हुए कहा कि राजा साहब इस सम्मान के हकदार हैं। यह काम सिर्फ कहने भर से नहीं होगा। इसके लिए जो प्रकि्रया है उसको पूरा करना होगा। भारत रत्न दिलाने की प्रकि्रया में 100 विधायकों के पत्रों की जरूरत होती है, वह लगाने होंगे। पूर्व गवर्नरों के पत्र भी लगाए जाते हैं, वह स्वयं भी राजा साहब काे भारत रत्न के लिए अपना पत्र लगाएंगी। राजा साहब के सम्मान में हर वर्ष इस तरह के कार्यक्रम होने चाहिए। इससे उन्हें आने वाले समय में और सम्मान मिल सके। वह हमेशा ही मंच, माला और माइक से दूर रहे लेकिन उन्होंने अपना सब कुछ देश के लिए न्योछावर कर दिया।

ये रहे मौजूद

भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सोनाली फोगाट ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम राजा साहब के परिवार को ही नहीं हम सब को भी आयोजित करने चाहिए। हरियाणा में जाट समाज के लोगों के साथ मिलकर वह महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने का कार्यक्रम शुरू करने वाली हैं। वह सबसे पहले अपने यहां आर्यन पेशवा राजा महेंद्र प्रताप सिंह की मूर्ति स्थापित कराएंगी। जाट एकता मंच महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनीता सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता चौहान, जाट एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरपाल सिंह जाट, बल्लभगढ़ के राजा के पौत्र कुंवर नरवीर सिंह आदि मौजूद रहे। राजा महेंद्र प्रताप के प्रपौत्र कुंवर चरत प्रताप सिंह के संयोजन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी