Panchayat Chunav : दुभिया बंजारा से संजीव पाराशर व मदापुर से मुनेंद्र सिंह प्रधान निर्वाचित Aligarh news
अकराबाद के गांव दुभिया बंजारा में ग्राम प्रधान के लिए हुये उप चुनाव में संजीव पाराशर नगला चितरौली व विकास खंड गंगीरी के ग्राम मदापुर से प्रधान पद के उपचुनाव में प्रत्याशी मुनेंद्र सिंह उर्फ विष्णु विजयी घोषित हुए।
अलीगढ़, जेएनएन । अकराबाद के गांव दुभिया बंजारा में ग्राम प्रधान के लिए हुये उप चुनाव में संजीव पाराशर नगला चितरौली व विकास खंड गंगीरी के ग्राम मदापुर से प्रधान पद के उपचुनाव में प्रत्याशी मुनेंद्र सिंह उर्फ विष्णु विजयी घोषित हुए।
ये रहा परिणाम
अकराबाद के गांव दुभिया बंजारा में ग्राम प्रधान के लिए हुये उप चुनाव में संजीव पाराशर नगला चितरौली 18 मतों से विजयी घोषित किये गये है। संजीव पाराशर को 533 तथा दूसरे नंबर पर रहे गौतम सिंह को 515 मत मिले। इसी तरह विकास खंड गंगीरी के ग्राम मदापुर से प्रधान पद के उपचुनाव में प्रत्याशी मुनेंद्र सिंह उर्फ विष्णु ने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी देवदत्त सिंह को 128 मत से किया पराजित। कुल 612 वोट पाकर मुनेंद्र सिंह उर्फ विष्णु को मतगणना कर्मियों ने किया विजयी प्रधान घोषित।