अलीगढ़ में भाजपा छोड़ संजय प्रधान बसपा में शामिल

जिला पंचायत सदस्य के समर्थित प्रत्याशी घोषित होने के बाद भाजपा में बगावत के सुर तेज हो गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 01:30 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 01:33 AM (IST)
अलीगढ़ में भाजपा छोड़ संजय प्रधान बसपा में शामिल
अलीगढ़ में भाजपा छोड़ संजय प्रधान बसपा में शामिल

जासं, अलीगढ़ : जिला पंचायत सदस्य के समर्थित प्रत्याशी घोषित होने के बाद भाजपा में बगावत के सुर तेज हो गए हैं। निर्वतमान जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह उर्फ प्रधान टिकट (समर्थित प्रत्याशी) न मिलने से नाराज होकर सोमवार को भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हो गए। संजय पूर्व मंत्री जयवीर सिंह के साथ भाजपा में शामिल हुए थे। बसपा ने भी वफादारी के इनाम के रूप में प्रधान की पत्नी पिकी सिंह को वार्ड 13 से प्रत्याशी घोषित किया है। तीन दिन पहले भाजपा की समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद संजय बसपा के संपर्क में आ गए थे।

बसपा जिला अध्यक्ष रतन दीप सिंह के कैंप कार्यालय पर सोमना निवासी संजय सिंह ने अपने समर्थकों के साथ बसपा की सदस्यता ग्रहण की। रतन दीप सिंह ने कहा कि संजय ने पिछला जिला पंचायत सदस्य का चुनाव बसपा के ही समर्थन से जीता था। संजय ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की कोई पूछ नहीं है। प्रदेश में सिर्फ बसपा ही एक पार्टी है, जिसमें हर वर्ग का मान सम्मान व स्वाभिमान सुरक्षित है। इस मौके पर अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह, अलीगढ़ मंडल के सेक्टर प्रभारी अशोक सिंह, विजेंद्र सिंह विक्रम, सुरेशचंद्र गौतम, चरण सिंह आदि मौजूद थे।

......

बसपा ने घोषित किए छह और समर्थित प्रत्याशी

जासं, अलीगढ़ : नामांकन प्रक्रिया के बाद बसपा ने सोमवार देर रात जिला पंचायत सदस्य के लिए छह और समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी की। रविवार रात आठ प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह ने बताया है कि वार्ड दो से अशोक कुमार सिंह, 13 से पिकी सिंह, 18 से हुकम सिंह, 19 से पवन चौधरी, 10 से महेंद्र सिंह, 24 से दलवीर सिंह चौधरी, 29 से पूरन सिंह व 36 से मीना आर्य को उतारा गया है। वार्ड 15 से सुमेरा परवीन, 18 से हुकुम सिंह, 21 से सोनाली शर्मा, 22 से सतेंद्र सिंह, 45 से अमिता सिंह, 27 से आदित्य चौधरी को समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है।

..........

भाजपा में बढ़ रही बागियों की संख्या

जासं, अलीगढ़ : भाजपा में बागियों की संख्या बढ़ती जा रही है। टिकट न मिलने से नाराज डा. पुष्पेंद्र लोधी और मदन शर्मा पार्टी छोड़ चुके हैं। जवां क्षेत्र के वार्ड नौ से पिटू भी भाजपा से टिकट मांग रहे थे। टिकट न मिलने पर वो भी बसपा के साथ आ गए हैं।

chat bot
आपका साथी