अलीगढ़ में महिलाओं को महामारी से बचाने के लिए बांटे गए सैनेटरी पैड Aligarh news

पिंकिश फाउंडेशन की अलीगढ शाखा में श्रीमती सलोनी उपाध्याय ने महिलाओ को महामारी से होने वाली होने वाली बहुतसी बीमारियों के बचाब के लिए जागरूक किया एवम सासनी गेट पर महिलाओं को मुफ्त सेनेटरी पैड का वितरण किया।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 01:22 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 01:22 PM (IST)
अलीगढ़ में महिलाओं को महामारी से बचाने के लिए बांटे गए सैनेटरी पैड Aligarh news
सासनी गेट पर महिलाओं को मुफ्त सेनेटरी पैड का वितरण किया।

अलीगढ़, जेएनएन : पिंकिश फाउंडेशन की अलीगढ शाखा में श्रीमती सलोनी उपाध्याय ने महिलाओ को महामारी से होने वाली होने वाली बहुत सी बीमारियों के बचाव के लिए जागरूक किया एवम सासनी गेट पर महिलाओं को मुफ्त सेनेटरी पैड का वितरण किया। इस कार्यक्रम में उनके साथ उनके पती मोहित उपाध्याय भी रहे। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम जिस में महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। सलोनी उपाध्याय ग्रामीण महिलाओं के बीच भी जागरूकता फैलाएंगी । इस कार्यक्रम मे उनके साथ आरती उपाध्याय, शारदा उपाध्याय, आयुष, सहर्ष का भी बहुत बड़ा सहयोग रहा। 

जन आरोग्य मेले का आयोजन 

जट्टारी: कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के अंतर्गत जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार द्वारा समस्त स्वास्थ्य संबधित कार्यदाई योजनाओं का स्टाल लगाकर लोगों को सेवा प्रदान की गई । डॉक्टर बृजेश कुमार अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टप्पल ने बताया कि इस मेले में  प्रसूता जांच खून की जांच पेशाब की जांच शर्करा की जांच कोविड-19 की जांच प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना  आयुष्मान भारत गोल्डन कॉर्ड आदि सेवाएं प्रदान की गई ।यह मेला प्रत्येक रविवार को दोनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगाया जाता है। अभिषेक शर्मा ब्लॉक सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक ने बताया कि सरकार द्वारा आज दिनांक 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक लगातार 4 दिन विशेष कोविड-19 टीकाकरण का आयोजन किया गया है…

chat bot
आपका साथी