ड्यूटी पर नहीं आते सफाई कर्मचारी, उपस्थिति रोज होती दर्ज, जानिए क्या है मामला Aligarh news

अलीगढ़ जागरण संवाददाता । शहर में सफाई व्यवस्था पटरी पर न आने की एक वजह विभागीय स्तर से हो रही हीलाहवाली भी है। जिन कर्मचारियों को इस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगाया गया है उनमें कई की ड्यूटी कागजों पर ही चल रही है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 04:17 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 05:05 PM (IST)
ड्यूटी पर नहीं आते सफाई कर्मचारी, उपस्थिति रोज होती दर्ज, जानिए क्या है मामला Aligarh news
शहर में सफाई व्यवस्था पटरी पर न आने की एक वजह विभागीय स्तर से हो रही हीलाहवाली भी है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता ।  शहर में सफाई व्यवस्था पटरी पर न आने की एक वजह विभागीय स्तर से हो रही हीलाहवाली भी है। जिन कर्मचारियों को इस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगाया गया है, उनमें कई की ड्यूटी कागजों पर ही चल रही है। स्वच्छता निरीक्षक और सुपरवाइजर से सांठगांठ ऐसी बना रखी है कि उनकी अनुपस्थिति दर्शायी ही नहीं जाती। वहीं, जो कर्मचारी ईमानदारी से ड्यूटी कर रहे हैं, उन पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। शहर के वार्ड 59 में इन दिनों यही हाल है। क्षेत्रीय पार्षद ने इस संबंध में नगर आयुक्त से लगातार लिखित शिकायत कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।

बदहाल है सफाई व्‍यवस्‍था

क्षेत्रीय पार्षद दीपू शर्मा की मानें तो उनके क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बदहाल पड़ी है। कई सफाई कर्मचारी काम पर नहीं आ रहे। लंबे समय से ये कर्मचारी अनुपस्थित हैं। लेकिन, कागजों में उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं। कुछ ही कर्मचारी ड्यूटी कर रहे हैं, इन पर अधिक भार पड़ रहा है। अनुपस्थित कर्मचारियों ने सुपरवाइजर से सांठगांठ कर ली है। कर्मचारियों के ड्यूटी न करने पर भी उपस्थिति दर्ज हो रही है। इसका असर सफाई व्यवस्था पर पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोग आक्राेशित हो रहे हैं। पार्षद ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी नगर निगम अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी हैं। लेकिन, अधिकारियों द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। वार्ड में कई गलियों में नालियां चोक पड़ी है। कूड़ा नियमित नहीं उठाया जा रहा। जो कर्मचारियों पहुंच रहे हैं, उन्हीं से अतिरिक्त काम लिया जा रहा है। ये कर्मचारी भी परेशान हैं। लेकिन, मजबूरी में इनसे काम लेना पड़ रहा है।

नगर निगम के अधिकारी पर दौरा न करने का आरोप 

पार्षद ने यह भी बताया कि नगर निगम के किसी अधिकारी ने क्षेत्र का दौरा नहीं किया। जबकि, कई बार अधिकारियों को क्षेत्र में बुलाया गया। अधिकारी निरीक्षण करेंगे तो हालात से वाकिफ कराया जाएगा। क्षेत्रीय लोग भी अपनी समस्याएं बता सकेंगे। मगर, किसी अधिकारी को क्षेत्र में दौरा करने की फुर्सत नहीं मिल रही।

chat bot
आपका साथी