Politics : नया प्रदेश बनाने का दिखाया सब्‍जबाग, बृज प्रदेश में शामिल होंगे अलीगढ़, मथुरा व अन्‍य जिले Aligarh news

बृज पार्टी की सरकार बनने पर बृजभूमि के अलीगढ़ मथुरा समेत विभिन्न जिलों को शामिल कर बृज प्रदेश के नाम से नया राज्य गठित किया जाएगा। बैठक मे बृज क्रांति का ऐलान करते हुए कहा गया कि भय भूख भ्रष्टाचार के खात्मे को आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 03:36 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 03:36 PM (IST)
Politics : नया प्रदेश बनाने का दिखाया सब्‍जबाग, बृज प्रदेश में शामिल होंगे अलीगढ़, मथुरा व अन्‍य जिले Aligarh news
किसान मजदूर समन्वय समिति एवं बृज पार्टी की संयुक्‍त बैठक हुईा

अलीगढ़, जेएनएन । किसान मजदूर समन्वय समिति एवं बृज पार्टी की मंगलवार को संयुक्त बैठक मैरिस रोड स्थित महावीर पार्क कैंप कार्यालय पर संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष सिंह ठेनुंआ की अध्यक्षता में हुई। जिसमें तय हुआ कि प्रदेश में बृज पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव अपने दम पर लडेगी और सरकार बनाएगी। इसके लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं और घर-घर जाकर अलख जगाएं ।

बृज प्रदेश के नाम से नया राज्य गठित किया जाएगा

वक्ताओं ने कहा कि बृज पार्टी की सरकार बनने पर बृजभूमि के अलीगढ़, मथुरा समेत विभिन्न जिलों को शामिल कर बृज प्रदेश के नाम से नया राज्य गठित किया जाएगा। बैठक मे बृज क्रांति का ऐलान करते हुए कहा गया कि भय, भूख, भ्रष्टाचार के खात्मे को आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में किसानों, मजदूरों व आमजनता का खुलेआम शोषण हो रहा है। अब इसके सहन नहीं किया जाएगा। किसानों के कृषि व बिजली बिल बकाए की माफी के लिए आंदेालन किया जाएगा। बैठक का संचालन संजीव सारस्वत ने किया। बैठक में मुकेश गर्ग, भानु गुप्ता, महेश शर्मा, गिर्राज स्वामी, बच्चू सिंह, अशोक फौजी, सोनू सिंह, रामवीर ठेनुंआ, उदयवीर सिंह, छत्रपाल सिंह, विनोद, डीके राय, सतीश सैनी, कान्हा, शाशि भारती आदि ने भी अपने विचार रखे।

chat bot
आपका साथी