सपनों और चुनौतियों की कार्यशाला में ग्रामीण महिलाओं ने खुलकर बताई समस्‍याएं

अलीगढ़ जागरण संवाददाता। अतरौली के गांव खुशीपुरा में महिलाओं और लड़कियों को आगे बढ़ाने व उनके सपनों को पंख देने और गांव में जेंडर समानता लाने के लिए चार दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को दिल्ली की संस्था साहस फाउंडेशन के तत्वावधान में हो गया है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 02:08 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 02:09 PM (IST)
सपनों और चुनौतियों की कार्यशाला में ग्रामीण महिलाओं ने खुलकर बताई समस्‍याएं
महिलाओं की समस्‍याओं को लेकर अतरौली के गांव खुशीपुरा में चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। अतरौली  के गांव खुशीपुरा में महिलाओं और लड़कियों को आगे बढ़ाने व उनके सपनों को पंख देने और गांव में जेंडर समानता लाने के लिए चार दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को दिल्ली की संस्था साहस फाउंडेशन के तत्वावधान में हो गया है। आयोजित इस अभियान में 100 से ज्यादा महिलाएं और लड़कियां बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही है। कार्यक्रम के पहले दिन महिलाओं और लड़कियों के साथ ‘सपनों और चुनौतियों’ को लेकर अलग-अलग कार्यशाला का आयोजन किया गया। ग्रामीण महिलाओं ने गांव में आने वाली समस्याओं को खुलकर सामने रखा।

महिलाओं की समस्‍याओं को लेकर आई शिकायतें

फाउंडेशन की सह संस्थापक मोना यादव के अनुसार प्रजनन स्वास्थ्य संबंधित जानकारी का अभाव, गांव में स्वास्थ्य केंद्र नही होना, माहवारी संबंधित बीमारियों से ग्रसित होना, गरीबी और शिक्षा का अभाव समेत कई चुनौतियों के बारे में शिकायतें मिली। वहीं लड़कियों ने पूरे उत्साह के साथ अपने सपनों को रचनात्मक तौर पर कहानियों व चित्र के जरिए दर्शाया। कई किशोरियों ने लाक डाउन की वजह से बार-बार स्कूल बंद होने की वजह से माता-पिता के दबाव और जल्दी शादी कर दी, जिसकी वजह से स्कूल छोड़ना पड़ा। उन्होंने लडकियों को सपनों के सामने आने वाली चुनौतियों का साहस से सामना करने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ लड़कियों को माहवारी और स्वच्छता के प्रति जागरुक किया। कार्यक्रम के दौरान सेना शिक्षा कोर से रिटार्यड फौजी वीरेंद्र सिंह, सरला यादव, भारती, साक्षी मौजूद रहे।

संपूर्ण समाधान दिवस में विधायक व एसडीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

खैर। शनिवार को लगे संपूर्ण समाधान दिवस में विधायक अनूप प्रधान व एसडीएम केबी सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान 49 शिकायतें प्राप्ति हुई केवल तीन समस्या का निस्तारण मौके पर किया गया। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित 14 शिकायतें पहुंची। इसके अलावा पुलिस विभाग से संबंधित 16, विकास विभाग से 1, स्वास्थ्य विभाग 1 अन्य विभागों से संबंधित 17 शिकायतें पहुंची। सभी शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम का गठन किया गया। मौके पर तीन शिकायत का निस्तारण किया गया। एसडीएम केबी सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देकर कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का समय पर निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण किया जाए। इस मौके पर तहसीलदार हीरा लाल सैनी, नायब तहसीलदार तान्या शर्मा, क्राइम इंस्पेक्टर संजय सिंह, सीडीपीओ प्रीती सिन्हा, पूर्ति निरीक्षक वीरी सिंह, एसडीओ अरबिन्द कुमार, पालिका बाबू कुलदीप सिंह के अलावा लेखपाल कानूनगो आदि भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी