Vijayadashami festival 2021: विजयादशमी पर्व पर आरएसएस आज निकालेगा पथ संचलन,पुष्पवर्षा से स्वागत

विजयादशमी पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पथ संचलन निकालेगा। आरएसएस की स्थापना विजयादशमी के दिन हुई थी। इस उत्सव को संघ बहुत धूमधाम से मनाता है। शुक्रवार को क्वार्सी चौराहे के निकट से सुबह सात बजे पथ संचलन निकाला जाएगा।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 06:59 AM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 06:59 AM (IST)
Vijayadashami festival 2021: विजयादशमी पर्व पर आरएसएस आज निकालेगा पथ संचलन,पुष्पवर्षा से स्वागत
नगर के लोग जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत करेंगे।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। विजयादशमी पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पथ संचलन निकालेगा। आरएसएस की स्थापना विजयादशमी के दिन हुई थी। इस उत्सव को संघ बहुत धूमधाम से मनाता है। शुक्रवार को क्वार्सी चौराहे के निकट से सुबह सात बजे पथ संचलन निकाला जाएगा। यह संचलन क्वार्सी, शंकर विहार समेत कई स्थानों से होकर निकलेगा।

शस्‍त्र पूजन भी होगा

नगर प्रचार प्रमुख मनोज कुमार ने बताया कि स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में रहेंगे। घोष के साथ कदमताल करते हुए पथ संचलन निकाला जाएगा। नगर के लोग जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत करेंगे। धर्म जागरण समन्वय के महानगर प्रमुख महेश कुमार ने बताया कि कोरोना के चलते पिछले दो साल से संघ के बड़े कार्यक्रम नहीं हो पा रहे थे, अब स्थिति सामान्य होने पर कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। 10 अक्टूबर से रामघाट रोड स्थित तरुण वैली गेस्ट हाउस में प्राथमिक संघ शिक्षा वर्ग भी लगाया गया है। यहां स्वयंसेवक सुबह 5.30 से रात 10.30 बजे तक विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। महासभा का शस्त्र पूजन अखिल भारत हिंदू महासभा के बीदास कंपाउंड स्थित कार्यालय पर शुक्रवार को विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। पूर्वाह्न 11 बजे शस्त्र पूजन होगा। महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडेय ने कहा कि विजय के इस पर्व पर हम सभी राष्ट्र रक्षा का भी संकल्प लेंगे। वहीं, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का शस्त्र पूजन सुरेंद्र नगर स्थित वर्धमान पब्लिक स्कूल में रखा गया है, जिसमें सुबह 10.30 बजे पूजन होगा। वहीं, शहर में भी विभिन्न स्थानों पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम होगा।

अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज

अलीगढ़ : बन्नादेवी क्षेत्र के आइटीआइ रोड स्थित रामनगर से एक टेंट हाउस से कुछ लोग भंडारे के नाम पर बर्तन व टेंट का सामान ले गए। आरोप है कि चार दिन बाद भी उन्होंने सामान वापस नहीं किया है। रामनगर कालोनी निवासी योगेश कुमार गौतम का रायल टेंट हाउस है। आरोप है कि बन्नादेवी की प्रतिभा कालोनी निवासी मनोज वर्मा व गांधीपार्क क्षेत्र के चंद्रवीर मरघट के पास निवासी राजीव गौतम 10 अक्टूबर को नवरात्र में भंडारा कराने की कहकर टेंट हाउस से किराये पर सामान व बर्तन ले गए थे। चार दिन बाद भी उन्होंने सामान को वापस नहीं किया तो वे उन्हें लेने पहुंचे तो दोनों गायब मिले। इतना ही नहीं जानकारी मिली कि उन्होंने कहीं भंडारा भी नहीं कराया था। बन्नादेवी इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि मामले में पीड़ित की ओर से अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कराया गया है, जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी