वोट की फसल के लिए बहुजन कल्याण यात्रा से जमीन तैयार कर रही आरपीआइ Hathras News

विधानसभा चुनाव-2022 का बिगुल फुंक चुका है। राजनीतिक चुनाव में वोटों की फसल काटने के लिए जमीन तैयार करने में जुट गए हैं। राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के अलावा रिपब्लिकन पार्टी की ओर से भी तैयार चल रही है। पार्टी की ओर से जनपदों में रथयात्रा निकाली जा रही है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 01:57 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 02:16 PM (IST)
वोट की फसल के लिए बहुजन कल्याण यात्रा से जमीन तैयार कर रही आरपीआइ Hathras News
हाथरस में बहुजन कल्याण यात्रा निकलते आरपीआई के पदाधिकारी।

 हाथरस, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव-2022 का बिगुल फुंक चुका है। राजनीतिक चुनाव में वोटों की फसल काटने के लिए जमीन तैयार करने में जुट गए हैं। राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के अलावा रिपब्लिकन पार्टी की ओर से भी तैयार चल रही है। पार्टी की ओर से जनपदों में रथयात्रा निकाली जा रही है। रथ यात्रा के जरिए लोगों को जागरूक करते हुए पार्टी की रीति नीति से लोगों बताया जा रहा है। यात्रा प्रदेश के 18 मंडल मुख्यालयों से शुरू की गई है। इसमें सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़, आगरा, कानपुर, झांसी, चित्रकूट, इलाहाबाद, मिर्जापुर, वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर, बस्ती, देवीपाटन, फैजाबाद, लखनऊ मंडल शामिल है। 

राजनीतिक दल सक्रिय

विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा और रालोद की तैयारी पहले ही शुरू हो चुकी है। शीर्ष नेताओं की सभाओं के अलावा विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं से जोड़ने की कोशिशें चल रही हैं। महंगाई, किसान आंदोलन, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, विकास व अन्य मुद्दे चल रहे हैं। इंटरनेट मीडिया की भी मदद ली जा रही है। रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया(आरपीआइ) की ओर से प्रदेश में बहुजन कल्याण यात्रा शुरू की गई है। जो कि आजकल अलीगढ़ और हाथरस से गुजर रही है। रथयात्रा मालवाहक वाहन में तैयार की गई है। इसमें पार्टी के प्रमुख रामदास अाठवले का फोटो लगाकर वाहन के दोनों ओर होर्डिंग लगाई गई है। रामदास अठवले बूलगढ़ी कांड में एक साल पहले यहां आ चुके हैं। वे केंद्र सरकार में राज्यमंत्री भी हैं और महाराष्ट्र से सांसद हैं।

आरपीआइ ने बहुजन कल्याण यात्रा के नाम से रोड मैप तैयार

बहुजन कल्याण यात्रा प्रदेश के 18 मंडल मुख्यालयों से शुरू की गई है। इसमें सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़, आगरा, कानपुर, झांसी, चित्रकूट, इलाहाबाद, मिर्जापुर, वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर, बस्ती, देवीपाटन, फैजाबाद, लखनऊ मंडल शामिल है। बहुजन कल्याण यात्रा 18 दिसंंबर को सुबह 11 बजे रमाबाई आंबेडकर पार्क लखनऊ में पहुंचेगी। अलीगढ़ मंडल के चारों से जिलों होकर यह यात्रा आज निकल रही है।

chat bot
आपका साथी