अलीगढ़ नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष बने रोविंस, विजय महामंत्री

कर्मचारियों में गजब का उत्साह रहा। शांतिपूर्ण चुनाव होने पर अधिकारियों ने कर्मचारी नेताओं का आभार जताया। विजयी प्रत्याशियों का स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़े बजाकर प्रत्याशियों को सेवाभवन से ले जाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 08:00 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 08:05 PM (IST)
अलीगढ़ नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष बने रोविंस, विजय महामंत्री
अलीगढ़ नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष बने रोविंस, विजय महामंत्री

जासं, अलीगढ़ : नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ के चुनाव में कांटे की टक्कर देकर रोविस कुमार ने अध्यक्ष व विजय गुप्ता ने महामंत्री पद पर जीत हासिल की। संगठन के इतिहास में पहली बार नगर आयुक्त ने मतदान किया। कर्मचारियों में गजब का उत्साह रहा। शांतिपूर्ण चुनाव होने पर अधिकारियों ने कर्मचारी नेताओं का आभार जताया। विजयी प्रत्याशियों का स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़े बजाकर प्रत्याशियों को सेवाभवन से ले जाया गया।

अध्यक्ष व महामंत्री पद पर चुनाव गुरुवार को तय था। सुबह आठ बजे सेवाभवन में बने दो बूथों पर वोट डाले गए। अधिकारी, कर्मचारी मिलाकर कुल 408 वोटरों में से 393 ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष संजय सक्सेना, चक्रवती दत्त शर्मा, रोविस कुमार, हाकिम सिंह मैदान में थे। महामंत्री पद पर मानवेंद्र सिंह बघेल, विजय गुप्ता और चंद्रभान सिंह दावेदार थे। निर्वाचन अधिकारी विनय राय की देखरेख में शाम चार बजे तक मतदान हुआ। फिर दो चरणों में मतगणना चली। शाम साढ़े पांच बजे परिणाम घोषित किया गया। रोविस कुमार ने 16 वोटों से अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। उन्हें कुल 155 वोट मिले। विजय गुप्ता महामंत्री पद पर पांच वोट से जीते। उन्हें 168 वोट मिले हैं।

पहले भी रही कांटे की टक्कर : अक्टूबर-18 में हुए चुनाव में भी अध्यक्ष व महामंत्री पद पर कांटे की टक्कर थी। अध्यक्ष पद के लिए चुने गए संजय सक्सेना को 173 वोट मिले थे, दूसरे स्थान पर रहे रोविस कुमार को 145 मिले। 93 वोटों के साथ चक्रवर्ती दत्त शर्मा तीसरे और शहजाद को 23 वोट मिले थे। महामंत्री पद पर चुने गए मानवेंद्र सिंह बघेल को 192 वोट मिले थे। 141 वोट के साथ चंद्रभान शर्मा दूसरे व 100 वोट लेकर विजय गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे थे।

....

ये रहे नतीजे

अध्यक्ष पद

रोविस कुमार : 155

संजय सक्सेना : 139

चक्रवर्ती दत्त शर्मा : 60

हाकिम सिंह : 31

निरस्त : आठ

....

महामंत्री पद

विजय गुप्ता : 168

मानवेंद्र सिंह : 163

चंद्रभान शर्मा : 57

निरस्त : पांच

........

शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी कर्मचारियों का आभार और विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं। आशा करता हूं कि शहर के विकास में कर्मचारियों का सहयोग यूं ही मिलता रहेगा।

प्रेम रंजन सिंह, नगर आयुक्त

..

अधिकारियों के सहयोग से कर्मचारियों के हित में कार्य किए जाएंगे। कर्मचारियों ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करूंगा।

रोविस कुमार, निर्वाचित अध्यक्ष

chat bot
आपका साथी