Unique initiative of Mission Shakti : भूमिका ने निभाई जिला बाल संरक्षण अधिकारी की भूमिका, समझा लोगों का दर्दAligarh news

अलीगढ़ जागरण संवाददाता। मिशन शक्ति-3 अभियान के तहत मेधावी बेटियों ने सोमवार को जिले की व्यवस्था सांकेतिक रूप से संभाली। एक दिन के लिए अफसर बनीं इन बेटियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण निदान का आश्वासन दिया।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 11:23 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 11:48 AM (IST)
Unique initiative of Mission Shakti : भूमिका ने निभाई जिला बाल संरक्षण अधिकारी की भूमिका, समझा लोगों का दर्दAligarh news
मिशन शक्ति-3 अभियान के तहत मेधावी बेटियों ने सोमवार को जिले की व्यवस्था सांकेतिक रूप से संभाली।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता।  मिशन शक्ति-3 अभियान के तहत मेधावी बेटियों ने सोमवार को जिले की व्यवस्था सांकेतिक रूप से संभाली। एक दिन के लिए अफसर बनीं इन बेटियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण निदान का आश्वासन दिया। ब्लू वर्ड स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा मिताली शर्मा को जिला महिला कल्याण अधिकारी बनाया गया। वहीं, माहेश्वरी गर्ल्स इंटर कालेज की 11वीं कक्षा की छात्रा भूमिका वर्मा को जिला बाल संरक्षण अधिकारी बनाया गया।

मिशन शक्‍ति अभियान के तहत मेगा इवेंट का आयोजन

महिलाओं और बेटियों के हौंसल को बढ़ाने, उन्हें स्वालम्बी बनाने, उनके मान-सम्मान की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत इस मेगा इवेंट का आयोजन किया गया था। इसके तहत शासन स्तर से सूबे के सभी जिलों को आदेश जारी किए गए थे कि वह अपने यहां पर मेधावी छात्राओं व बेटियों को एक दिन का अधिकारी बनाएं। इसी क्रम में सोमवार को डीएम सेल्वा कुमारी जे के निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह ने जिले में यह पहल की। इसमें ब्लू वर्ड स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा मिताली शर्मा को जिला महिला कल्याण अधिकारी बनाया गया। इन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। संबंधित कर्मचारियों को भी समस्या निस्तारण के लिए निर्देशित किया। 

भूमिका ने निभाई जिला बाल संरक्षण अधिकारी की भूमिका

माहेश्वरी गर्ल्स इंटर कालेज की 11वीं कक्षा की छात्रा भूमिका वर्मा को जिला बाल संरक्षण अधिकारी बनाया गया। इन्होंने बच्चों से जुड़ी हुई समस्यओं को सुना। इस दौरान दोनों विभागों से जुड़े अफसरों ने दोनों बेटियों को स्वागत किया। इन्हें भेंट किए। जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासनिक पदों पर क्षेत्र की महिलाओं एवं मेधावी बालिकाओं को एक दिन की सांकेतिक नायिका अधिकारी के रूप में नियुक्त कर दायित्वों के प्रति जागरुक करना है। इससे वे स्वयं देश, प्रदेश के प्रशासनिक पदो पर पहुंचने की प्रेरणा लेंगी। इसके साथ ही अन्य महिला व बेटियां भी प्रेरित हेंगी।

chat bot
आपका साथी