बिना पासपोर्ट के देशभर में खुलेआम घूम रहे रोहिंग्‍या, एलआईयू ने शुरू की जांच Aligarh news

अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या बांग्लादेशी महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तारी के बाद पुलिस सतर्क हो गई। अब एलआइयू ने नए सिरे से रोहिंग्या का सत्यापन शुरू कर दिया है। पुलिस भी जानकारी के आधार पर रोहिंग्या के साथियों की गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 08:57 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 09:05 AM (IST)
बिना पासपोर्ट के देशभर में खुलेआम घूम रहे रोहिंग्‍या, एलआईयू ने शुरू की जांच Aligarh news
अब एलआइयू ने नए सिरे से रोहिंग्या का सत्यापन शुरू कर दिया है।

अलीगढ़, जेएनएन।  बिना पासपोर्ट के अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या बांग्लादेशी महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तारी के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। ऐसे में अब एलआइयू ने नए सिरे से रोहिंग्या का सत्यापन शुरू कर दिया है। वहीं पुलिस भी अपनी जानकारी के आधार पर रोहिंग्या के साथियों की गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है। एटीएस की कार्रवाई के बाद रोहिंग्या का सत्यापन शुरू हुआ था। इसी क्रम में पुलिस ने मकदूम नगर से आरोपित बांग्लादेश के जिला कोक्स बाजार के थाना ठिगनाप के गांव खंजर पाड़ा निवासी लति फुर्ररहमान को मकदूम नगर से गिरफ्तार किया है।

10 साल पहले दलाल की मदद से भारत में आया

आरोपित ने पूछताछ में बताया है कि करीब 10 साल पहले दलाल की मदद से पश्चिम बंगाल के सतखिरा बार्डर से भारत आया था। पहले यहां अलीगढ़ में आकर रहने लगा। फिर पंजाब में चला गया। वहां एक मीट फैक्ट्री में मजदूरी करता था। कुछ दिनों पहले ही अलीगढ़ आया था। इसी तरह रोरावर थाना पुलिस ने गांव चमरौला से बांग्लादेश के जिला कोक्स बाजार के समोथीपाड़ा निवासी असरूलनिशा पत्नी अक्कास को गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला अपने परिवार के साथ करीब तीन साल से रह रही थी। लेकिन, इसका पति नहीं मिला। महिला के तीन बच्चे भी हैं। सीओ ने बताया कि दोनों आरोपितों को जेल भेजने के बाद अब इनके साथियों की तलाश की जा रही है। इनके दूतावास से भी संपर्क किया जा रहा है। वहीं अब एलआइयू की टीमें नए सिरे में रोहिंग्या का सत्यापन करने में जुट गई हैं।

chat bot
आपका साथी