अलीगढ़ के क्वार्सी में लुटेरे दे रहे पुलिस को चुनौती, कर रहे लूटपाट Aligarh news

अलीगढ़ जेएनएन। क्वार्सी क्षेत्र में बदमाश रोजाना लूटपाट की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। पिछले दो सप्ताह में अब तक इलाके में लूटपाट की सात घटनाएं हो चुकी हैं। जिनमें से किसी का पुलिस अब तक राजफाश नहीं कर सकी है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 06:11 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 08:47 AM (IST)
अलीगढ़ के क्वार्सी में लुटेरे दे रहे पुलिस को चुनौती, कर रहे लूटपाट Aligarh news
क्वार्सी क्षेत्र में बदमाश रोजाना लूटपाट की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं।

अलीगढ़, जेएनएन। क्वार्सी क्षेत्र में बदमाश रोजाना लूटपाट की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। पिछले दो सप्ताह में अब तक इलाके में लूटपाट की सात घटनाएं हो चुकी हैं। जिनमें से किसी का पुलिस अब तक राजफाश नहीं कर सकी है।

बाइक सवार तीन बदमाशों ने दंपति को लूटा

अनूपशहर रोड के चांद मस्जिद धौर्रा निवासी मोहम्मद सऊद नोयडा में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। ईद पर घर आए हुए थे। दोपहर के वक्त वे पत्नी फौजिया परवीन के साथ बाइक से दोदपुर स्थित अपने रिश्तेदार के यहां घूमने गए थे। रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों वापस घर जा रहे थे। जैसे ही वे धौर्रा मोड़ पर पीसीओ के सामने पहुंचे तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और पिस्टल दिखाकर मोहम्मद सऊद की जेब में रखे पर्स व दो मोबाइल फोन को लूटकर भाग गए। पीड़ित के अनुसार पर्स में 14 हजार की नकदी व दस्तावेज रखे हुए थे। इसी तरह रामगढ़-पंजीपुर निवासी कमलेश देवी पत्नी चंद्रपाल सिंह शुक्रवार को खेतों से पशुओं का चारा लेने गई थीं। वापसी में बाइक सवार तीन बदमाशों ने कमलेश देवी को घेर लिया और धमकाते हुए पहले मारपीट की और कानों में पहने सोने के कुुंडल छीनकर ले गए। 11 जुलाई को बदमाशों ने एटा बाईपास पर इंजीनियर कालोनी के पास बाइक सवार दंपती से मोबाइल फोन, सोने की चेन आदि सामान लूटकर ले गए। 12 जुलाई को धौर्रा के पास बदमाश बाइक सवार युवक से मोबाइल फोन झपट ले गए। 14 जुलाई को बदांयू के एक किसान से बदमाश 20 हजार रुपये लूटकर ले गए।

बाइकर्स दे रहे वारदातों को अंजाम

इन लूट की वारदातों में सबसे खास बात है कि लुटेरे बाइकर्स हैं जिनकी संख्या भी तीन ही है। हरेक घटना में तीन बदमाशों की ही दस्तक देेने की जानकारी मिली है। इलाके में पुलिस गस्त पर रहती है, इसके बाद भी बदमाश पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं।

इनका कहना है

पुलिस शहर में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के साथ रात में लगातार गस्त कर रही है। लूटपाट की घटनाओं की रोकथाम के लिए टीमों को सक्रिय किया गया है, जल्द इन लुटेरों को पकड़ा जाएगा।

- कुलदीप सिंह गुनावत, एसपी सिटी

chat bot
आपका साथी