अलीगढ़ में रोडवेज को राजस्व का चूना, डग्गेमार वाहनों पर नहीं लग रही लगाम, अफसर जानकर भी अंजान

अलीगढ़ से दिल्ली के लिए रोडवेज रंग में रंगी तमाम अनाधिकृत प्राइवेट बसें संचालित हो रही हैं। फिर भी संबंधित अफसर आंखें बंद किए हुए हैं। इससे रोडवेज को रोजाना हजारों रुपए का राजस्व घाटा उठाना पड़ रहा है। सब कुछ जान कर भी विभागीय अफसर अंजान बने हुए हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 03:47 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 03:47 PM (IST)
अलीगढ़ में रोडवेज को राजस्व का चूना, डग्गेमार वाहनों पर नहीं लग रही लगाम, अफसर जानकर भी अंजान
रोडवेज रंग में रंगी तमाम अनाधिकृत प्राइवेट बसें संचालित हो रही हैं।

अलीगढ़, जेएनएन। अलीगढ़ से दिल्ली के लिए रोडवेज रंग में रंगी तमाम अनाधिकृत प्राइवेट बसें संचालित हो रही हैं। फिर भी संबंधित अफसर आंखें बंद किए हुए हैं। इससे रोडवेज को रोजाना हजारों रुपए का राजस्व घाटा उठाना पड़ रहा है। सब कुछ जान कर भी विभागीय अफसर अंजान बने हुए हैं।

रोडवेज के अफसर जानकर भी अंजान

गांधीपार्क एवं रसूलाबाद बस अड्डे के सामने से ही इन डग्गेमार बसों का स्टाफ परिवहन निगम के स्टाफ को न तो अपनी बस खडी करने देता है और न ही सवारी बिठाने देता है। अलीगढ़ से दिल्ली के लिए रोडवेज रंग में रंगी तमाम अनाधिकृत प्राइवेट बसें संचालित हो रही हैं। फिर भी संबंधित अफसर आंखें बंद किए हुए हैं। इससे रोडवेज को रोजाना हजारों रुपए का राजस्व घाटा उठाना पड़ रहा है। सब कुछ जान कर भी विभागीय अफसर अंजान बने हुए हैं।अलीगढ़ से लेकर दिल्ली तक सभी बस स्टॉप पर इन डग्गेमार बसों के कर्मी तैनात रहते हैं। जो परिवहन निगम की बसों को एक भी यात्री नहीं लेने देते हैं। इससे परिवहन निगम को रोजाना हजारों रुपए का राजस्व घाटा हो रहा है। रोडवेज अफसर सब कुछ जान कर भी अंजान बने हुए हैं। रोडवेज के आरएम मोहम्मद परवेज ने बताया कि डग्गामार बसों के रोडवेज के रंग में चलने की जानकारी नहीं है। यदि रूट पर ऐसी बसों का संचालन हो रहा है तो आरटीओ व पुलिस की मदद लेकर बसों पर कार्रवाई की जाएगी। आरटीओ फरीउद्दीन ने बताया कि डग्गेमार बसों के खिलाफ अभियान जारी है। समय-समय पर उनके खिलाफ चालान, जुर्माना, सीज आदि की कार्रवाई की जाती है।

chat bot
आपका साथी