Coronavirus Alert : लाकडाउन में सड़कें गुलजार, बाजार बेजार Aligarh News

मतगणना ड्यूटी के चलते पुलिस कम होने का राहगीरों ने जमकर लाभ उठाया। सुबह से आवश्यक वस्तु दूध किराना सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानों पर भीड़ थी। सुबह फल व सब्जी वालों पर ग्राहक कम थे यह शाम को बढ़ गए।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 05:53 PM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 05:53 PM (IST)
Coronavirus Alert : लाकडाउन में सड़कें गुलजार, बाजार बेजार Aligarh News
मतगणना ड्यूटी के चलते पुलिस कम होने का राहगीरों ने जमकर लाभ उठाया।

अलीगढ़, जेएनएन। विकेंड कर्फ्यू के दूसरे दिन रविवार को बाजारों में दिनभर सन्नाटा रहा। वहीं महानगर के प्रमुख मार्ग गुलजार रहे। मतगणना ड्यूटी के चलते पुलिस कम होने का राहगीरों ने जमकर लाभ उठाया। सुबह से आवश्यक वस्तु दूध, किराना सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानों पर भीड़ थी। सुबह फल व सब्जी वालों पर ग्राहक कम थे, यह शाम को बढ़ गए। सोमवार को भी विकेंड कर्फ्यू रहेगा। साथ ही प्रदेश सरकार ने दो दिन और यह लाकडाउन और बढ़ा दिया है। विकेंड कर्फ्यू के पालन के लिए सामान्य व्यापारी व उद्यमियों ने अपना पूरा सहयोग दिया। इन्होंने अपने अपने घरों में रहकर कोरोना की गाइड लाइन का पालन किया। सुबह दूध, फल, सब्जी व किराना की खुलने वाली दुकानों पर भीड़ कम थी। वहीं शाम को यह भीड़ तीन गुना तक बढ़ गई।

 निरंतर बढ़ रहे मौत के आंकड़े 

शहर के प्रमुख मार्ग आगरा रोड, रामघाट रोड, जीटी रोड सारसौल, जीटी रोड नौरंगाबाद, छाबनी, रामघाट रोड पर राहगीरों बे रोक टोक चल रहे थे। रोडवेज बसों में भी खचाखच भीड़ थी। सामाजिक कार्यकर्ता कौशल किशोर गौड का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही। मौत के आंकड़े दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। लोग हैं, कि वह न तो सर्तकता बरत रहे हैं, ना ही अन्य सावधानियों पर जोर दे रहे हैं। विकेंड कर्फ्यू में सुबह लोग आवश्यक खाद्य वस्तुओं की दुकानों पर ऐसे निकलते हैं, जैसे सामान्य दिन हों। छोटी छोटी जरुरत के सामान के वहाने सैर सपाटे करते हुए देखे जा सकते हैं। महावीरगंज खाद्यान व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने दो दिन लाकडाउन बढ़ाने का स्वागत किया है, साथ ही राहगीरों से उन्होंने अपील की है कि बहुत ही जरुरी हो, तभी नागरिक अपने अपने घरों से निकले। अन्यथा कोरोना संक्रमण के मरीजों पर शिकंजा कसना मुश्किल होगा। पुलिस भ सख्ती बरते। जबतक लोग अपने अपने घरों पर नहीं रहेंगे, तब तक लाकडाउन में सड़कें गुलजार, बाजार बेजार

 - आवागमन रहा जारी, व्यापारियों ने घरों में रहकर किया पालनलाकडाउन में सड़कें गुलजार, बाजार बेजार

 - आवागमन रहा जारी, व्यापारियों ने घरों में रहकर किया पालन करें। तभी कोरेाना संक्रमण पर शिकंजा कसा जा सकेगा।

chat bot
आपका साथी