Road Accident in Hathras: हाथरस में ब्रेक लगते ही ट्रक में पीछे से टकराई बोलेरो, महिला की मौत, आगरा के दस लोग घायल

उत्‍तर प्रदेश के जनपद हाथरस में मंगलवार की तड़के अलीगढ़-आगरा रोड पर रुहेरी के पास ब्रेकर पर ट्रक द्वारा ब्रेक लगाने पर पीछे से आ रही बोलेरो ट्रक से टकरा गई। इससे बोलेरो सवार एक महिला की मौत और दस लोग घायल हो गए।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 12:46 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 12:46 PM (IST)
Road  Accident in Hathras: हाथरस में ब्रेक लगते ही ट्रक में पीछे से टकराई बोलेरो, महिला की मौत, आगरा के दस लोग घायल
ट्रक द्वारा ब्रेक लगाने पर पीछे से आ रही बोलेरो ट्रक से टकरा गई।

हाथरस, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के जनपद हाथरस में मंगलवार की तड़के अलीगढ़-आगरा रोड पर रुहेरी के पास ब्रेकर पर ट्रक द्वारा ब्रेक लगाने पर पीछे से आ रही बोलेरो ट्रक से टकरा गई। इससे बोलेरो सवार एक महिला की मौत और दस लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला के पति और दो पुत्र सहित चार लोगों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। बोलेरो सवार गंगा स्नान कर अलीगढ़ से लौट रहे थे। घटना की जानकारी मिलनेे पर आगरा फतेहाबाद के गांव जगराजपुर में शोक छा गया। आसपास के तमाम लोग मृतक महिला के घर पहुंच गए और शोक संवेदना व्‍यक्‍त की।  

ऐसे हुआ हादसा

आगरा के फतेहाबाद के गांव जगराजपुर के 11 लोग बोलेरो गाड़ी से सोमवार की रात बुलंदशहर में गंगाघाट से स्नान कर लौट रहे थे। उनके आगे ट्रक चल रहा था। हाथरस के रुहेरी के पास पहुंचते ही ट्रक ने ब्रेकर पर ब्रेक लगाए। मंगलवार की तड़के पौने चार बजे पीछे से आ रही बोलेरो गाड़ी ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। गाड़ी टकराते ही चीख-पुकार शुरू हो गई। टक्कर इतने तेज थी कि जगराजपुर निवासी 48 वर्षीय बेबी पत्नी जयप्रकाश की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस हादसे में 55 वर्षीय जयप्रकाश यादव पुत्र कर्ण सिंह, 18 वर्षीय विक्रांत पुत्र जयप्रकाश, 24 वर्षीय शैलेंद्र सिंह पुत्र जयप्रकाश, 01 वर्षीय अभिमन्यु पुत्र रजत को गंभीर हालत होने कारण जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज अलीगढ़ को रेफर किया गया।

गांव में छाया शोक

शेष घायल 22 वर्षीय रजत पुत्र जयप्रकाश यादव, सोनम देवी पत्नी रजत, सात वर्षीय रिमझिम पुत्री रजत, आठ वर्षीय दर्पण पुत्र शैलेंद्र सिंह, तनु पुत्री हृदेश, तीन वर्षीय अर्जुन पुत्र शैलेंद्र सिंह का जिला अस्पताल हाथरस में इलाज किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलनेे पर आगरा फतेहाबाद के गांव जगराजपुर में शोक छा गया। आसपास के तमाम लोग मृतक महिला के घर पहुंच गए और शोक संवेदना व्‍यक्‍त की। मृतक के रिश्‍तेदार घटना स्‍थल व पोस्‍टमार्टम हाउस पहुंच गए। 

chat bot
आपका साथी