रालोद की आशीर्वाद पथ सभा हाथरस में आज, जयंत चौधरी करेंगे संबोधित Hathras News

हाथरस जागरण संवाददाता। हाथरस जिले के सादाबाद में बुधवार को आशीर्वाद पथ सभा का आयोजन किया गया है। यह सभा छावी मियां बाग मैदान में आयोजित की गई है। करीब एक बजे राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह संबंधित करेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 12:25 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 12:43 PM (IST)
रालोद की आशीर्वाद पथ सभा हाथरस में आज, जयंत चौधरी करेंगे संबोधित Hathras News
सादाबाद में आशीर्वाद पथ सभा को संबोधित करेंगे रालोद के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चौधरी जयंती सिंह।

हाथरस, जागरण संवाददाता।  हाथरस जिले के सादाबाद में बुधवार को आशीर्वाद पथ सभा का आयोजन किया गया है। यह सभा छावी मियां बाग मैदान में आयोजित की गई है। करीब एक बजे राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह संबंधित करेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। सभा स्थल पर भीड़ होने लगी है।

कई दिन से चल रही तैयारी

मंगलवार को युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष वसीम राजा, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष चौधरी जगपाल सिंह, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष राजेश चौधरी, युवा रालोद के प्रदेश महासचिव प्रवीण पौनिया, जिला अध्यक्ष केशव देव चौधरी सहित वरिष्ठ नेताओं द्वारा सभा स्थल छावी मियां बाग मैदान का निरीक्षण करते हुए मंच की स्थिति को देखा। हेलीपेड का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा मैदान के चारों तरफ सभा स्थल में आने वाले लोगों के बैठने के लिए मैदान का भी निरीक्षण किया गया। सभास्थल पर तैयारियों को प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता गिरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू, रालोद नेता सूरज पाल सिंह मौजूद रहे। युवा रालोद जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह ने बताया कि रालोद मुखिया के कार्यक्रम में हरियाणा के प्रख्यात रागिनी वादक नरदेव बेनीवाल एवं अन्य रागनी कलाकार तथा डांस कलाकार भी भाग लेंगे।

chat bot
आपका साथी