Aligarh Panchayat Chunav 2021: रालोद ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्‍याशी घोषित किया, रालोद राजनीति

रालोद ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के राजकुमारी को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की सहमति के बाद घोषित प्रत्याशी पति दमखम के साथ तैयारियों में जुट गए हैं। भाजपा के खिलाफ एक विपीक्षी खेमा एकजुट करने के लिए कवायद तेज हो गई है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 03:21 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 03:21 PM (IST)
Aligarh Panchayat Chunav 2021: रालोद ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्‍याशी घोषित किया, रालोद राजनीति
रालोद ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के राजकुमारी को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

 अलीगढ़ जेएनएन। रालोद ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के राजकुमारी को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की सहमति के बाद घोषित प्रत्याशी पति दमखम के साथ तैयारियों में जुट गए हैं। भाजपा के खिलाफ एक विपीक्षी खेमा एकजुट करने के लिए कवायद तेज हो गई है। सत्ताधारी पार्टी समर्थित नौ जिला पंचायत सदस्य ही चुनाव जीते हैं। कुछ बागियों पर भी यह पार्टी अपना दावा कर रही है। वहीं रालोद नेता सपा, बसपा व निर्दलीयों को एकजुट करने में जुट चुके हैं।

जनता ने भाजपा के खिलाफ जनमत दिया

घोषित उम्मीदवार पति कालीचरण ने कहा कि जनता ने भाजपा के खिलाफ जनमत दिया है। कुल 47 वार्डों में से 39 जिला पंचायत सदस्य भाजपा के विरोधी दल व निर्दलीय जीते हैं। उनमें से बड़ी तादात में हमारे संपर्क में हैं।

पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर चौधरी ने जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम के सर्वसम्मत्ति से उम्मीदवार तय करने का एलान किया। बैठक में मौजूद रालोद के जिला पंचायत सदस्यों ने अपनी समहमति जताई। सपा व बसपा से भी संपर्क किया जाएगा। दोनों पार्टियों के जिलाध्यक्षों से बातचीत के बाद निर्णय लिया जाएगा। इसके लिए पहले दौर की बात सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव से हो चुकी थी। मगर सुधरी चौधरी के पैतरा से मामला बिगड़ गया। क्षेत्र की जनता में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर चौधरी की औछी सियासत को लेकर गुस्सा है।

इन्होंन किया था समर्थन

राजकुमारी के नाम पर जिला पंचायत सदस्य वार्ड 18 की नीरज चौधरी पत्नी वरिष्ठ नेता ओमपाल सिंह सूर्यवंशी ने प्रस्ताव रखा। वार्ड 29 की जिला पंचायत सदस्य सुलेखा चौधरी पत्नी वरिष्ठ नेता हरचरण ने राजकुमारी के नाम का अनुमोदन किया। सहमति जिला पंचायत सदस्य वार्ड 28 अमित ठेनुआ व वार्ड 17 की सदस्य लक्ष्मी देवी पत्नी वरिष्ठ नेता अशोक फौजदार, कुलदीप चौधरी ने समर्थन किया है।

ये है टीम

रामबहादुर चौधरी, पूर्व प्रदेश महासचिव अब्दुला शेरवानी, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, हरचरण सिंह, तेहरा के सुरेंद्र चौधरी, अनिल तालान, गोपाल चौधरी, प्रधान रणधीर सिंह, पंकज चौधरी, देवदत्त सिंह, केवल सिंह, सुखवीर सिंह, डा. इरफान खान, प्रहलाद सिंह, जगराम चौधरी आदि टीम में शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी