RLD Judicial Visit: रालोद नेता प्रशांत कनोजिया बोले, देश में दलितों के साथ हो रहा अन्यायAligarh News

देश में दलितों और वंचितों के साथ अन्याय हो रहा है। सिर्फ वादे होते हैं उनका क्रियान्वयन नहीं होता। एससी-एसटी का आरक्षण खत्म करने का काम चल रहा है। देश में 15 हजार युवा व 10 हजार किसान हर साल आत्महत्या करते हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 05:54 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 05:54 PM (IST)
RLD Judicial Visit: रालोद नेता प्रशांत कनोजिया बोले, देश में दलितों के साथ हो रहा अन्यायAligarh News
एससी-एसटी का आरक्षण खत्म करने का काम चल रहा है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। देश में दलितों और वंचितों के साथ अन्याय हो रहा है। सिर्फ वादे होते हैं उनका क्रियान्वयन नहीं होता। एससी-एसटी का आरक्षण खत्म करने का काम चल रहा है। देश में 15 हजार युवा व 10 हजार किसान हर साल आत्महत्या करते हैं। अपनी तकदीर लिखने की कलम जयंत चौधरी तुम्हें दे रहे हैं। इस बार इतनी जोर से बटन दबाना कि करंट गोरखपुर के साथ गुजरात में भी लगे। रालोद बाबा साहब आंबेडकर व पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की नीति पर चलती है।

यह बातें इगलास क्षेत्र के मुरबार में रालोद की न्याय यात्रा में मुख्य अतिथि  रालोद एससीएसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कनौजिया ने कहीं। पूरे भाषण में उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। कहा, कृषि कानून लागू कर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया जा रहा है। देश व प्रदेश से भाजपा को उखाड़ फेंकना है तो संगठित हो जाओ। ये चुनाव के समय हिंदू बनाते है जीतने के बाद जातिवाद में बांट देते हैं। हमारी मजबूती ऐसी वैक्सीन की डोज है जो 2022 में प्रदेश व 2024 में देश से भाजपा को उखाड़ फेंकेगी। संविदा पर चल रही सरकार को छह माह बाद सम्मान के साथ गोरखपुर छोड़कर आएंगे। प्रदेश में दलित बेटियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है, हमें हर बेटी का दर्द समझना होगा।

संविधान खतरे में

पूर्व विधायक त्रिलोकीराम दिवाकर ने कहा कि आज संविधान खतरे मैं है उसे बचाना है तो दलित समाज की बेटी को न्याय दिलाने के लिए लाठी खाने वाले नेता जयंत चौधरी का साथ देना होगा। आज जो सत्ता में बैठे हैं ये कभी दलितों के नहीं हो सकते। वहीं सभा को विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, प्रेम सिंह जाटव, प्रीती धनगर, सुलेखा सिंह, वीरपाल दिवाकर, संजीव सूर्यवंशी, अशोक वाल्मीकि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता मोहन सिंह व संचालन अजय कुमार ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चौ. कालीचरन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव उर्मिला सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सुनीता मलिक, युवा जिलाध्यक्ष धीरज चौधरी, नबाब सिंह छाँकर, अमित ठेनुआं, ओमवीर दिवाकर, वीरेंद्र बघेल, योगेश बघेल, हेमकांत चंदेल, नाहर सिंह, चित्रेश सिंह, रामवीर दिवाकर, कौशल चौधरी, देवेंद्र कुमार, विनोद करन, सत्यवीर सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी