हाथरस में रिटायर्ड दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या Hathras News

सादाबाद गेट पुलिस चौकी के सामने रविवार रात रिटायर्ड दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वह अपने भतीजे के साथ होटल पर खाना खाने गया था।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 10:15 AM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 10:15 AM (IST)
हाथरस में रिटायर्ड दारोगा के बेटे  की पीट-पीटकर हत्या Hathras News
हाथरस में रिटायर्ड दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या Hathras News

हाथरस (जेएनएन)। सादाबाद गेट पुलिस चौकी के सामने रविवार रात रिटायर्ड दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वह अपने भतीजे के साथ होटल पर खाना खाने गया था, जहां नशे में धुत कुछ युवकों से विवाद हुआ था।

ऐसे की गई हत्या

नाई का नगला निवासी नन्नूमल निगम उत्तर प्रदेश पुलिस से सेवानिवृत्त हैं। उनके तीन बेटों में बड़े बेटे प्रेम ङ्क्षसह (40) छाता (मथुरा) के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। रविवार की रात वे अपने भतीजे अभय ङ्क्षसह उर्फ निकेश पुत्र अशोक कुमार निवासी गढ़ीतमना के साथ घास की मंडी स्थित आलीशान होटल पर खाना खाने गए थे। सादाबाद गेट पुलिस चौकी के सामने इस होटल में पांच लड़के दूसरी टेबल पर बैठे थे। अभय के अनुसार वे शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। प्रेम ङ्क्षसह को लगा कि युवक उनसे कुछ कह रहे हैं। टोकने पर युवकों से प्रेम ङ्क्षसह की कहासुनी हो गई। होटल वालों ने बीच-बचाव किया। अभय के अनुसार खाना खाने के बाद बाहर आते ही युवकों ने उन्हें घेरकर पीटना शुरू कर दिया।

युवकों ने अपने साथियों को बुलाया

युवकों ने कुछ और साथी बुला लिए थे। अभय के अनुसार सात-आठ युवकों ने दोनों को बेल्ट, ईंट व सरिया से पीटना शुरू कर दिया तो वे जान बचाकर भाग गए। प्रेम सिंह वहीं फंस गए। बाद में प्रेम सिंह की मौत की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस पहुंची तो प्रेम ङ्क्षसह के कान से खून निकल रहा था तथा सिर में भी चोट थी। पुलिस व परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पिता नन्नूमल ने आठ अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

chat bot
आपका साथी