अलीगढ़ में डेयरियां हटाने का भरोसा देकर भूल गए जिम्मेदार अफसर

शिकायतकर्ता का कहना है कि वेदनगर (प्रीमियर नगर) में गंदगी प्रदूषण फैला रहीं डेयरियाें से स्थानीय लोगों को हो रही समस्याओं से सिटी मजिस्ट्रेट को अवगत कराया था। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। सारी डेयरियां वहां शिफ्ट करा दी जाएंगी।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 05:46 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 05:46 PM (IST)
अलीगढ़ में डेयरियां हटाने का भरोसा देकर भूल गए जिम्मेदार अफसर
सिटी मजिस्ट्रेट को अवगत कराया था। लेकिन, अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।

अलीगढ़, जेएनएन। शहर में मुसीबत बनीं जगह-जगह संचालित डेयरियाें को हटाने का जिम्मेदार अफसर भरोसा ही देते रहे, लेकिन एक डेयरी तक न हटा सके। अब तो शिकायतें भी रद्दी में डाल दी जाती हैं। रामघाट रोड स्थित गांव देवसैनी में कैटल कालोनी जल्द बनाए जाने का हवाला देकर अफसर शिकायतकर्ताओं को लौटा देते हैं। लोगों से कहा जाता है कि कैटल कालोनी बनने के बाद सारी डेयरियां वहां शिफ्ट करा दी जाएंगी। फिर कोई दिक्कत नहीं रहेगी। पशु पालकों को भी उचित स्थान मिल जाएगा।

यह हैै मामला 

ऐसी ही एक शिकायत देहलीगेट क्षेत्र की प्रिंस कालोनी निवासी केशवदेव ने छह जुलाई, 2020 को सिटी मजिस्ट्रेट से की थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि वेदनगर (प्रीमियर नगर) में गंदगी, प्रदूषण फैला रहीं डेयरियाें से स्थानीय लोगों को हो रही समस्याओं से सिटी मजिस्ट्रेट को अवगत कराया था। लेकिन, अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। डेयरियां हटाने के निर्देश देहलीगेट पुलिस को हुए थे। इलाका पुलिस ने कह दिया दिया डेयरियां उनके नहीं गांधीपार्क थाना क्षेत्र में संचालित हैं। कार्रवाई वहां की पुलिस करेगी। सिटी मजिस्ट्रेट से फिर शिकायत हुई, तब नगर निगम को पत्र लिखा गया। तब भी कुछ नहीं हुआ। पुन: शिकायत हुई तो इसी साल छह अप्रैल एसीएम प्रथम ने कार्रवाई के लिए निगम को पत्र लिखा। इस पत्र का भी जवाब नहीं आया। सिटी मजिस्ट्रेट ने पुन: पत्र जारी कर नगर निगम से जांच आख्या मांगी, मगर मिली नहीं। शिकायतकर्ता ने बताया कि कार्रवाई के लिए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय गए, वहां बताया कि कि नगर निगम को कई बार कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए गए थे, लेेकिन निगम ने कार्रवाई नहीं की। फिर कहा गया कि देवसैनी में कैटल कालोनी बन रही है, डेयरियां वहां शिफ्ट करा दी जाएंगी। तभी से कैटल कालोनी बनने का इंतजार कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी