निराश्रित गोवंशों की सेवा का लिया संकल्‍प, सूचना पर दाैड़ पड़ते हैं Aligarh news

विजयगढ़ व उसके आसपास कहीं गोवंशों को मुसीबत की सूचना पाते ही सागर व शेखर तुरंत दौड़ पड़ते हैं। इतना ही नहीं गोवंशों के लिए घायल होने पर उनकी चिकित्‍सकीय इलाज भी वे स्‍वयं के खर्च कर वहन करते हैं। अब तक इन्‍होंने दर्जनों घायल गोवंशों का इलाज किया है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 09:39 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 09:41 AM (IST)
निराश्रित गोवंशों की सेवा का लिया संकल्‍प, सूचना पर दाैड़ पड़ते हैं  Aligarh news
विजयगढ़ में निराश्रित गोवंश का इलाज करते सागर चौबे व शेखर वर्मा।

अलीगढ़, जेएनएन । सरकार ने गोवंशों की रक्षा के लिए कई योजनाएं चलायी हैं। निराश्रित गोवंशों की सेवा के लिए जगह जगह गोशालाएं खुलवायी हैं। बावजूद इसके गोवंशों की उपेक्षा हो रही है। ऐसे में समाजसेवी उनकी रक्षा और सुरक्षा के लिए आगे आ रहे हैं। ऐसे ही दो समाजसेवी हैं विजयगढ़ में जो हर वक्‍त गोवंशों की सेवा के लिए तत्‍पर रहते हैं। इनका नाम है सागर चौबे व शेखर वर्मा।

गोवंशों की सेवा के लिए तत्‍पर रहते हैं

विजयगढ़ व उसके आसपास कहीं गोवंशों को मुसीबत की सूचना पाते ही सागर व शेखर तुरंत दौड़ पड़ते हैं।  इतना ही नहीं गोवंशों के लिए घायल होने पर उनकी चिकित्‍सकीय इलाज भी वे स्‍वयं के खर्च कर वहन करते हैं।  अब तक इन दोनों ने दर्जनों घायल गोवंशों का इलाज किया है। सागर ने बताया कि घायल निराश्रित गोवंश की सेवा करना मनुष्य का कर्तव्य है। गायों की सेवा भगवान श्रीकृष्ण ने भी की थी। बताया जाता है कि इनमें देवता निवास करते हैं अब तक घायल अवस्था में बहुत से गोवंश का इलाज कर उन्हें ठीक किया है और जब वह ठीक हो जाते हैं तो मन को शांति मिलती है। इस नेक काम में सहयोगी साथी अभिजीत सिंह, नारायण वर्मा, प्रवीन माथुर, गौरव वार्ष्णेय भी मदद करते हैं। 

chat bot
आपका साथी