जिले भर में रही गणतंत्र दिवस की धूम, वीर सपूतों को याद किया Aligarh news

जिले भर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की धूम रही। सरकारी भवनों सामाजिक संगठनों व निजी प्रतिष्ठानों पर लाेगों ने ध्वजा रोहण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयेाजन किया। लोगों ने देश के वीर सपूतों को याद किया।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 05:43 AM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 05:56 AM (IST)
जिले भर में रही गणतंत्र दिवस की धूम, वीर सपूतों को याद किया  Aligarh news
जिले भर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की धूम रही।

अलीगढ़, जेएनएन : जिले भर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की धूम रही। सरकारी भवनों, सामाजिक संगठनों व निजी प्रतिष्ठानों पर लाेगों ने ध्वजा रोहण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयेाजन किया। लोगों ने देश के वीर सपूतों को याद किया। देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले चंद्रशेखर आजाद,  नेताजी सुभाष चंद्र बोस , भगत सिंह आदि को याद किया। 

यहां आयोजित हुए कार्यक्रम

वार्ष्णेय युवा संगठन,महानगर अलीगढ़ ( रजि) की ओर से गणतंत्र दिवस समारोह अक्रूर पार्क में मनाया गया। वार्ष्णेय युवा संगठन,महानगर अलीगढ़ के उपाध्यक्ष भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक के अनुसार गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में श्री अक्रूर पार्क पर आयोजित कार्यक्रम में वार्ष्णेय युवा संगठन के संस्थापक विष्णु भैया , चेयरमैन नितिन कुमार घुटी, अध्यक्ष आकाशदीप वार्ष्णेय एडवोकेट , उपाध्यक्ष भुवनेश आधुनिक ,महामंत्री सुमित गोटेवाल , कोषाध्यक्ष अमित नवमान के साथ साथ सभी पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण किया।  सफल मंच संचालन रुचि गोटेवाल व मोहिनी घुट्टी ने किया । शैल वार्ष्णेय व दीपिका वार्ष्णेय ने  सभी साथियों का स्वागत का पटका पहना कर, गाल पर तिरंगा टैटू लगाकर एवं चंदन तिलक लगाकर स्वागत किया । इस अवसर पर महापुरुषों के स्वरूपों में भारत माता- नव्या वार्ष्णेय,  चंद्रशेखर आजाद- युवान वार्ष्णेय , सुभाष चंद्र बोस के रूप में प्रेरित , भगत सिंह के रूप में आरव , सरोजिनी नायडू के रूप में धनाक्षी , शिवाजी के रूप में लक्ष्य ,  लक्ष्मी बाई के रूप में मोहिना ,  पद्मावती के रूप में नंदिनी , राजकुमारी रत्ना के रूप में रिद्धिमा , पायलट कैप्टन अभिमन्यु के रूप में प्रखर,  भगत सिंह के रूप में प्रथम वार्ष्णेय , भगत सिंह के रूप में आयुष व नन्ही राष्ट्रसेविका 9 माह की प्रेषिता ने सभी लोगों को मोहित किया । म्यूजिकल चेयर में प्रथम डोलसी वार्ष्णेय ,द्वितीय हर्षल वार्ष्णेय  और तृतीय पुरस्कार अभिनव वार्ष्णेय ने प्राप्त किया । इस अवसर पर मुख्य रूप से नितिन कुमार घुटी, विष्णु भैया ,आकाशदीप वार्ष्णेय एडवोकेट , भुवनेश आधुनिक ,  आदर्श वार्ष्णेय ,  सुमित गोटेवाल ,अमित नवमान ,  मनीष डबल नाइन , संजीव वैभव, लकी वार्ष्णेय,साकेत वार्ष्णेय,पराग,रोहित,धनंजय,अनुज,सनी,प्रयांक,किशोर वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे ।

chat bot
आपका साथी