Aligarh Weatherforecast : धूप से राहत, शीतलहर से ठिठुरन, तापमान स्थिर

रिश के बाद मौसम का मिजाज बदल रहा है। शनिवार को सुबह से ही धूप निकलने के कारण लोगों को राहत मिली लेकिन शीतलहर चलने से वातावरण में नमी व ठंडक है। रात में हल्का कोहरा छाने से मुख्य मार्गों पर आवागमन पर असर पड़ा।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Sat, 09 Jan 2021 10:31 AM (IST) Updated:Sat, 09 Jan 2021 10:31 AM (IST)
Aligarh Weatherforecast : धूप से राहत, शीतलहर से ठिठुरन, तापमान स्थिर
रिश के बाद मौसम का मिजाज बदल रहा है।

अलीगढ़, जेएनएन। बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल रहा है। शनिवार को सुबह से ही धूप निकलने के कारण लोगों को राहत मिली, लेकिन शीतलहर चलने से वातावरण में नमी व ठंडक है। रात में हल्का कोहरा छाने से मुख्य मार्गों पर आवागमन पर असर पड़ा।  न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। अधिकतम,  तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। विशेषज्ञों के अनुसार अभी तापमान में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। 

खिली धूप का आनंद 

दूसरे दिन गुरुवार को खिली धूप निकली, इससे लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि, बारिश के चलते दो दिन कुछ ठंड बढ़ गई थी, मगर अब मौसम सामान्य लग रहा है। इसलिए गुरुवार को दिन में ठंड का असर नहीं दिखा। लोगों ने खिली धूप का आनंद उठाया। कुछ दिनों से बे-बारिश बरसात ने जनजीवन की मुसीबत बढ़ाई हुई थी। कभी धूप खिलती तो कभी कोहरा। शुक्रवार की रात वातावरण में काफी गलन बढ़ गई। सार्वजनिक स्थलों पर लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते नजर आए। निराश्रित जल्दी ही रैन बसेरों में दुबक गए थे, जिनमे हीटर आदि की व्यवस्था की गई है। जीटी रोड समेत अन्य मुख्य मार्गों पर हल्का कोहरा भी दिखाई दिया। सुबह लोग सो कर उठे तो हल्की धुंध छाई हुई थी। फिर, सूरज निकला तो लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन शीतलहर और गलन से  10 बजे के बाद भी ठंडक कम नहीं हुई। हालांकि, मौसम साफ होने के कारण लोग नित्य कार्य में जुट गए हैं। बाजार खुलने लगे हैं। कई जगह दुकानदारों ने अलाव जला रखे हैं। बस स्टैंड के पास व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी अलाव जलकर ठंड से बचाव कर रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में शुक्रवार शाम से गलन बढ़ गई है। इससे अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। पारा भी नीचे जाएगा। इसके 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। कोहरा व पाला भी ठंड में इजाफा करेगा।

chat bot
आपका साथी