Relief From Oxygen Scarcity in Aligarh : आक्सीजन की कम हो रही मारामारी, औसतन 50 लोगों को ही पड़ रही जरूरत

अब महज औसतन 50 लोगों को ही सिलेंडर की जरूरत पड़ रही है। मंगलवार को भी जिले में कोविड हेल्प डेस्क फार आक्सीजन रिफिलंग पर महज 45 लोगों ने फोन करके आक्सीजन की मांग की। ऐसे में अब आक्सीजन प्लांट के बाहर से भी भीड़ कम हो रही है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 11:06 AM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 11:06 AM (IST)
Relief From Oxygen Scarcity in Aligarh : आक्सीजन की कम हो रही मारामारी, औसतन 50 लोगों को ही पड़ रही जरूरत
अब महज औसतन 50 लोगों को ही सिलेंडर की जरूरत पड़ रही है।

अलीगढ़, जेएनएन। लाेगों के लिए राहत भरी खबर है। अब जिले में दिनों दिन आक्सीजन की मारामारी कम होती जा रही है। अब महज औसतन 50 लोगों को ही सिलेंडर की जरूरत पड़ रही है। मंगलवार को भी जिले में कोविड हेल्प डेस्क फार आक्सीजन रिफिलंग पर महज 45 लोगों ने फोन करके आक्सीजन की मांग की। ऐसे में अब आक्सीजन प्लांट के बाहर से भी भीड़ कम हो रही है। अब लाइन लगनी बंद हो गई हैं। आने वाले एक सप्ताह में और राहत मिलने की उम्मीद है।

 अफरा-तफरी का माहौल खत्म

कोरोना की दूसरी लहर में सबसे अधिक मुसीबत आक्सीजन को लेकर सामने आई है। काफी दिनों से निजी व सरकारी अस्पतालों में आक्सीजन की किल्लत बनी हुई है। कुछ दिन पहले तक को इसको लेकर काफी मारा-मारी थी। पूरे-पूरे दिन लाइन में लगने के बाद लोगों को आक्सीजन मिल रही थी। सरकारी अस्पतालों को भी प्रशासन जरूरत के मुताबिक काफी कम आक्सीजन दे रहा था, लेकिन अब पिछले कई दिनों से हालात सुधरने लगे हैं। अब दो दिनों से आक्सीजन प्लांट के बाहर से होम आइसोलेशन वाले मरीजों की संख्या कम हो गई है। पिछले दिनों डीएम ने इनके वितरण में भी बदलाव कर दिया है।अब होम आइसोलेशन वाले मरीजों को 

कालाबाजारी पर सख्‍त कार्रवाई

तालानगरी स्थित केसी व राधिका प्लांट से आक्सीजन मिल रही है। वहीं, लोगों को यहां पहुंचने से पहले कोविड हेल्पडेस्क फार आक्सीजन रिफिलिंग पर आनलाइन पंजीकरण कराना होता है। यहां से सूची प्लांट पर पहुंचती है और तत्काल आक्सीजन मिल जाती है। ​मंगलवार को जिले भर में महज 40 से 50 लोगों ने आक्सीजन की सिलेंडर की मांग की। अस्पतालों को भी अब भरपूर आक्सीजन मिल रही है। ऐसे में जिले में अफरा-तफरी का माहौल खत्म होता दिख रहा है। डीएम ने बताया कि जिले में आक्सीजन की काेई कमी नहीं है। प्रशासन कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रहा है।

chat bot
आपका साथी