Aligarh Weather Forecast : तूफान के चलते गर्मी से मिली राहत, सूर्यदेव ने फिर तरेरी आंखें Aligarh news

टाक्‍टे तूफान के चलते कुछ दिनों तक मौसम खुशगवार रहा। शनिवार की सुबह सूर्यदेव ने आंखें तरेर दी। लोगों को दिन चढने के साथ ही चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार तक तापमान के गिरावट के चलते लोगों को काफी राहत मिली थी।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 22 May 2021 09:12 AM (IST) Updated:Sat, 22 May 2021 09:21 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast : तूफान के चलते गर्मी से मिली राहत, सूर्यदेव ने फिर तरेरी आंखें  Aligarh news
शनिवार की सुबह सूर्यदेव ने आंखें तरेर दी।

अलीगढ़, जेएनएन। टाक्‍टे तूफान के चलते कुछ दिनों तक मौसम खुशगवार रहा। शनिवार की सुबह सूर्यदेव ने आंखें तरेर दी। लोगों को दिन चढने के साथ ही चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार तक तापमान के गिरावट के चलते लोगों को काफी राहत मिली थी। हालांकि अभी भी सुबह और शाम लोगों को हवाएं शीतलता दे रही हैं।  

तूफान के चलते मौसम में आया बदलाव

इस सप्ताह सोमवार से ही मौसम में ठंडक आ गई। बादलों में ढके सूर्यदेव के दर्शन न होने के चलते मौसम भी सुहाना हो गया। दो दिन पहले झमाझम बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट आ गई थी। वहीं गुरुवार को मौसम साफ रहा। लेकिन, हवाएं चलतीं रहीं। रात में भी ठंड बरकरार रही। इधर, शुक्रवार को सुबह से ही बादल गरजते रहे। इसी बीच तेज हवाएं चलने लगीं, जिसके चलते लोग घरों में ही दुबके रहे। ठंड इतनी हो गई कि लोगों को पंखे तक बंद करने पड़े। करीब  साढ़े नौ बजे के बाद बारिश शुरू हो गई। इससे ठंडक और बढ़ गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री आंका जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट होगी और बारिश के भी आसार हैं। हालांकि जानकार इसे टाक्टे चक्रवात का असर भी बता रहे हैं। 

बिजली कटौती से लोग परेशान

मौसम बदलने के साथ बारिश के बीच बिजली भी गुल हो गई है। शुक्रवार को सुबह से कई इलाकों में बिजली गायब हो गई। कई बार लंबे कट लगने के चलते लोगों को पानी की भी दिक्कत हुई। दो दिन पहले भी बारिश के दौरान दिनभर बिजली गुल रही थी।

chat bot
आपका साथी