भारतीय संविधान सुशासन और नेतृत्व का प्रमुख प्रेरणास्रोत Aligarh news

अलीगढ़ मुस्‍लिम विश्वविद्यालय में गुरुवार को भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों एवं शारीरिक दूरी का पालन करते संविधान दिवस मनाया गया। रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा तथा चयन समिति कक्ष में उपस्थित विभिन्न कार्यालयों एवं अनुभागों के प्रमुखों को संविधान की शपथ दिलाई।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 05:19 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 05:28 PM (IST)
भारतीय संविधान सुशासन और नेतृत्व का प्रमुख प्रेरणास्रोत Aligarh news
भारतीय संविधान सभी नागरिकों को हर क्षेत्र में समान अधिकार देता है।

अलीगढ़, जेएनएन : अलीगढ़ मुस्‍लिम विश्वविद्यालय में गुरुवार को भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों एवं शारीरिक दूरी का पालन करते संविधान दिवस मनाया गया। रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा तथा चयन समिति कक्ष में उपस्थित विभिन्न कार्यालयों एवं अनुभागों के प्रमुखों को संविधान की शपथ दिलाई।

शारीरिक दूरी का किया पालन

रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद ने कहा कि भारतीय संविधान सुशासन और नेतृत्व का एक प्रमुख प्रेरणास्रोत है। भारतीय संविधान सभी नागरिकों को हर क्षेत्र में समान अधिकार देता है। उन्होंने संविधान में निहित मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों पर भी बात की। सर सैयद हाल (नार्थ) में संविधान दिन के अवसर पर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए हॉल के लान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  जिसमें प्रोवोस्ट प्रो. इशरत आलम सहित वार्डन्स और स्टाफकर्मी शामिल हुए।  प्रोवोस्ट ने सभी को संविधान की शपथ दिलाई।

संविधान दिवस का आयोजन

सैयद हामिद सीनियर सेकंड्री स्कूल में कार्यवाहक उप प्रधानाचार्या सबीहा अब्दुस सलाम की अगुवाई में आज गुरुवार को सुबह 11 बजे स्कूल में सविंधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें भारत सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित प्रस्ताव को प्रारूप के माध्यम से कार्यवाहक उप प्रधानाचार्या ने मौखिक रूप से पढ़ा। जिसे शिक्षक तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उसको दोहराया। उन्होंने संविधान के महत्व को भी समझाया। इस अवसर पर लगभग पचास से अधिक शिक्षक तथा शिक्षकणोत्तर कर्मचारियों ने भाग लिया जिनमें मुख्य रूप से डा. अबदुल हफीज़ सैफी, जावेद, डा. फैज जैदी, डा. नायला राशिद, डा. मोहम्मद अबीर उद्दीन, नजफ खान, मो. यूसुफ, श्री शोएब जाहिद आदि मौजूद थे। 

बाबा साहब को याद किया

शहर कांग्रेस सेवादल के शहर अध्यक्ष शाहिद खान मोहल्ला नई बस्ती में भारतीय संविधान दिवस पर संविधान रचयिता डॉ.  भीमराव अंबेडकर को याद किया।  खान ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। उनके साथ  दीपचंद मुस्ताक अली किशन लाल बोध प्रकाश रूपेंद्र वार्ड अध्यक्ष वार्ड नंबर 23 यशपाल कश्यप केएल कपूर शिवम बाली जनरल स्टोर सागर भाई जवाहरलाल कालू मुमताज सलमानी समी हसन शमशाद सलमानी भी थे।

chat bot
आपका साथी