सुबह कोहरे में लिपटी रही, दिन चढ़ने के साथ सूरज ने भी आंखें खोली Aligarh news
मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव के बीच सर्दी बरकरार है। कड़ाके की ठंड में कोहरा और शीतलहर सितम ढा रहे है। मंगलवार की सुबह शहर कोहरेे की आगोश में लिपटा रहा। दिन चढ़ने के साथ सूरज ने भी अपनी चमक दिखाई।
अलीगढ़, जेएनएन: मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव के बीच सर्दी बरकरार है। कड़ाके की ठंड में कोहरा और शीतलहर का सितम जारी है। मंगलवार की सुबह ठंड होने के बावजूद लोग गणतंत्र दिवस मनाने के लिए घरों से निकले। हालांकि सुबह घना कोहरा था लेकिन धीरे-धीरे कोहरा गायब हो गया और सूर्यदेव ने अपनी चमक बिखेर दी। इससे लोगों के चेहरे भी खिल उठे।
सुबह से ही छाया रहा कोहरा
मंगलवार को सुबह नौ बजे के बाद के सूर्यदेव के दर्शन हुए। सुबह काफी कोहरा छाया रहा। कोहरे से दृश्यता पर भी असर पड़ रहा है। राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ी। लोग ठिठुर रहे हैं। ठंड से बचाव के लोग सड़कों के किनारे अलाव जलाकर बैठे हैं।कोहरा व ठंड का प्रकोप देख कांप गए हैं।
आवागमन पर असर
कोहरे से जीटी रोड समेत अन्य मार्गों पर सुबह के समय आवागमन बाधित रहा। सार्वजनिक स्थानों पर लोग अलाव जलाकर अभी ठंड से बचाव कर रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार पूरी जनवरी मौसम के मिजाज बदलता रहेगा। चिकित्सकों के अनुसार अभी कोहरा और सर्दी का प्रकोप जारी है। यह मौसम छोटे बच्चों, बुजुर्गों व मरीजों के लिए ठीक नहीं। खासतौर से सुबह व शाम की ठंड से इन्हें बचाने की जरूरत है। चिकित्सकों के अनुसार बच्चों को शरीर को ढांपने वाले गरम कपड़े पहनाएं। बच्चे व बड़े गरम पानी से नहाएं।ठंडी चीजों से परहेज करें। कोहरा में बुजुर्ग व बीमार बाहर न जाएं। बिस्तर छो़ड़ने के बाद हल्का व्यायाम जरूर करें।