उत्‍तर प्रदेश में राजराज्‍य नहीं रावणराज चल रहा : बंसल Aligarh news

एक तरफ़ तो प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ये कहते है कि प्रदेश में रामराज्य है लेकिन जो स्थितियां है जिनमें बिगड़ी हुई क़ानून व्यवस्था कमरतोड़ महंगाई बेरोजगारी व भ्रष्टाचार से ऐसा लगता है कि प्रदेश में राम राज्य नहीं रावणराज चल रहा है I

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 06:30 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 09:10 AM (IST)
उत्‍तर प्रदेश में राजराज्‍य नहीं रावणराज चल रहा :  बंसल   Aligarh news
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल ने भाजपा पर किया कटाक्ष।

अलीगढ़, जेएनएन: एक तरफ़ तो प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ये कहते है कि प्रदेश में रामराज्य है लेकिन जो स्थितियां है जिनमें बिगड़ी हुई क़ानून व्यवस्था, कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार से ऐसा लगता है कि प्रदेश में राम राज्य नहीं रावणराज चल रहा है I यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल ने  भाजपा पर बरसते हुए एक बयान में कही। 

 

सरकार खुद का खजाना भर रही

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव का दायित्व संभाल रहे बंसल ने कहा कि कोरोना काल को  सरकार ने अपनी कमाई के अवसर के रूप में बदल दिया है। सरकार खुद अपना ख़ज़ाना भर रही है, लेकिन उसे इस बात का ध्यान नहीं कि कोरोना काल में महंगाई व बेरोज़गारी से पीड़ित नागरिकों को सरकार की कमाई से कितना पिसना पड़ रहा है। 

 रेल सेवाओं के बंद होने पर सवाल उठाते हुए  बंसल ने कहा कि वर्तमान समय में आवागमन के प्रमुख साधन रेल को सरकार ने कमाई का बहुत बड़ा ज़रिया बनाया हुआ है। लाकडाउन के दौरान ट्रेनों को बंद कर दिया। अब धीरे-धीरे कुछ चुनिंदा ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन का नाम देकर चलाया जा रहा। स्पेशल ट्रेन नाम देकर वरिष्ठ नागरिकों व गंभीर रूप से अस्वस्थ लोगों को मिलने वाली 50 फीसद छूट को भी समाप्त कर दिया गया है इसके साथ साथ स्पेशल ट्रेन के नाम पर किराया भी बड़ा दिया गया है। नागरिकों के लिए काफ़ी असहनीय है।

 

राजनैतिक फायदा ले रही सरकार

कोरोना काल में सरकार अपने राजनैतिक फ़ायदे के लिए सब प्रतिबंधों को नकार कर काम कर रही है। भाजपा के बड़े-बड़े आयोजन हो रहे हैं, जिनमें भीड़ जुटाई जाती है, लेकिन कोरोना का भय दिखाकर ट्रेन सेवा बंद कर रखी है। पैसेंजर ट्रेनों के न चलने से दैनिक यात्रियों को अपने रोज़गार खोने के साथ-साथ नुकसान उठाना ही पड़ रहा है। उन ट्रेनों के मार्ग में पड़ने वाले रेलवे स्टेशनों पर चाय व अन्य खाद्य सामग्री बेचकर अपने परिवारों का भरण-पोषण करने वाले ग़रीब परिवार भुखमरी का शिकार हो रहे हैं I विवेक बंसल ने सरकार से मांग की है कि सामान्य पैसेंजर ट्रेनों के साथ साथ समस्त यात्री रेल सेवाएं तत्काल प्रभाव से बहाल की जाएं। 

chat bot
आपका साथी