पांच मार्च से बंटेगा राशन, अंत्योदय कार्ड धारकों को मिलेंगे कई सामान Aligarh news

राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है। अब पांच मार्च से इस महीने के लिए राशन वितरण शुरू हो जाएगा। पहली बार अंत्योदय कार्ड धारकों के लिए प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। इस बार इन्हें एक साथ छह सामान दिए जाएंगे।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 02:41 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 02:41 PM (IST)
पांच मार्च से बंटेगा राशन, अंत्योदय कार्ड धारकों को मिलेंगे कई सामान Aligarh news
इस बार राशन कार्ड धारकों को एक साथ छह सामान दिए जाएंगे।

अलीगढ़, जेएनएन : राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है। अब पांच मार्च से इस महीने के लिए राशन वितरण शुरू हो जाएगा। पहली बार अंत्योदय कार्ड धारकों के लिए प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। इस बार इन्हें एक साथ छह सामान दिए जाएंगे। इसमें गेहूं, चावल के साथ ही मक्का, चीनी, चना व केरोसिन शामिल होगा। वहीं, पात्र गृहस्‍थी कार्ड धारकों काे पहले की तरह ही गेहूं व चावल ही मिलेंगे। 

करीब 24 हजार कार्ड अंत्योदय श्रेणी के हैं

जिले में कुल साढ़े छह लाख कार्ड धारक हैं। इनमें से करीब 24 हजार कार्ड अंत्योदय श्रेणी के हैं। इन सभी उपभोक्ताओं को गरीबी से रेखा से नीचे माना जाता है। अब तक इन श्रेणी के कार्ड धारकों को एक कार्ड पर  20 किलो गेहूं व 15 किलो चावल मिलता था। कीमत दोनों की क्रमश दो व तीन रुपये किलो रहती थी। पिछले एक साल में इन सामानों के अलावा सरकार के कई नए सामान की भी शुरुआत की थी। इसमें पहले जहां चना बांटे गए थे। इसके बाद चीनी भी बांटी गई, लेकिन यह दोनों सामान पिछले कई महीने से बंद चल रही है। केरोसिन भी एक साल से ज्यादा समय से बंद चल रहा है। अब फरवरी से गेहूं चावल के साथ मक्का का आवंटन शुरू कर दिया है। ऐसे में विभाग की तरफ से अंत्योदय कार्ड धारकों के लिए खजाना खोल दिया है।

पहली बार दिए जाएंगे छह सामान

पहली बार जिले में इन कार्ड धारकों को छह सामान दिए जाएंगे। इनमें 15 किलो गेहूं, 15 किलो चावल, पांच किलो मक्का, तीन किलो चीनी, तीन किलो केरोसिन व 1400 ग्राम चना मिलेंगे। वहीं, पात्र गृहस्थि कार्ड धारकों को चावल, गेहूं व मक्का मिलेगा। इसमें एक यूनिट पर दो किलो चावल, दो किलो गेहूं व एक किलो मक्का प्रति यूनिट मिलेगा। डीएसओ राजेश कुमार सोनी ने बताया कि सभी राशन की दुकानों का राशन का आवंटन हो चुका है। अब पांच मार्च से आवंटन शुरू हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी