खेत में पानी लगाने गए राशन डीलर की गोली मारकर हत्‍या Aligarh news

खैर क्षेत्र में गांव उटवारा में सोमवार देररात खेत में पानी लगाने गए राशन डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण तो स्पष्ट नहीं है। लेकिन पुलिस का मानना है कि हमलावर परिचित हो सकते हैं। हालांकि स्वजन ने भी किसी भी शक नहीं जताया है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 06:22 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 08:49 AM (IST)
खेत में पानी लगाने गए राशन डीलर की गोली मारकर हत्‍या Aligarh news
खेत में पानी लगाने गए राशन डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

अलीगढ़, जेएनएन : खैर क्षेत्र में गांव उटवारा में सोमवार देररात खेत में पानी लगाने गए राशन डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण तो स्पष्ट नहीं है। लेकिन, पुलिस का मानना है कि हमलावर परिचित हो सकते हैं। हालांकि स्वजन ने भी किसी भी शक नहीं जताया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है। 

खेत में पानी लगाने गया था महाजीत

थाना क्षेत्र के गांव उटवारा निवासी 45 वर्षीय महाजीत राशन डीलर हैं। महाजीत सोमवार रात करीब नौ बजे खेत में पानी लगाने के लिए गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने गोलियां बरसा दीं। काफी देर तक महाजीत घर नहीं लौटे तो बड़े बेटे मोहिन ने फोन किया। फोन नहीं उठा तो बेटा पिता को तलाशता हुआ खेतों की तरफ आया। खेतों पर कहीं पिता नहीं दिखे तो मोहित पास ही आश्रम पर रह रहे साधु के पास गया। यहां आशंका जताई कि पिता को किसी ने घेर रखा है, इसलिए आवाज नहीं दे रहे हैं। इसके बाद साधु और मोहित खेतों में आवाज लगाते हुए महाजीत को ढूंढने लगे। अचानक पिता को जमीन पर पड़ा देख मोहित के होश उड़ गए। सूचना पर ग्राम प्रधान व अन्य लोग आए। पुलिस की मदद से शव को सीएचसी पहुंचाया गया। ग्रामीणों में रोष भी था, जिसे देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। एसपी देहात शुभम पटेल ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि हमलावर मृतक के परिचित हो सकते हैं।

chat bot
आपका साथी