lockdown effect महेश नवमी पर सजाई रंगोली घर-घर में जलाए गए दीपक Aligarh news

माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब ने महेश नवमी का पर्व सादगी के साथ मनाया। सुबह भगवान शिव-पार्वती व गणेश की चौकी स्थापित की।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 09:28 AM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 09:28 AM (IST)
lockdown effect  महेश नवमी पर सजाई रंगोली घर-घर में जलाए गए दीपक Aligarh news
lockdown effect महेश नवमी पर सजाई रंगोली घर-घर में जलाए गए दीपक Aligarh news

अलीगढ़, अलीगढ़: माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब ने महेश नवमी का पर्व सादगी के साथ मनाया। सुबह भगवान शिव-पार्वती व गणेश की चौकी स्थापित की। शाम को घरों में दीप जलाए व रंगोली सजाई। 

घर में ही की गई पूजा

क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी ने सराय मानसिंह आवास पर स्वजनों के साथ पूजा की। इस मौके पर अशोक कुमार गांधी, सुशीला गांधी, देविका माहेश्वरी व आदित्य माहेश्वरी मौजूद थे। क्लब के अध्यक्ष राजीव माहेश्वरी ने आवास विकास कॉलोनी निवास पर पूजा की। इस मौके पर अनीता माहेश्वरी, अक्षत माहेश्वरी व आकृति माहेश्वरी मौजूद थे। सचिव मनीष मोहता ने सराय मानसिंह आवास पर पूजा की। इस मौके पर स्वाति मोहता व शुभ मोहता मौजूद थे। क्लब के उपाध्यक्ष प्रवीन माहेश्वरी ने सराय मानसिंह आवास पर परिवार के साथ भगवान शिव की पूजा की। रंगोली सजाई, शाम को दीप जलाए। बराई स्ट्रीट स्थित दीपक माहेश्वरी के आवास पर भी भगवान शिव की पूजा की गई। इस मौके पर प्रकाशचंद्र राठी, कमल राठी, रितिका माहेश्वरी मौजूद थे। रीतेश भूतड़ा, ब्रज मोहन भट्टर, कमल माहेश्वरी ने भी अनुष्ठान किए। 

chat bot
आपका साथी