निधि समर्पण के लिए घर-घर पहुंच रहे रामदूत Aligarh News

अयोध्या में मर्यादा पुरु षोत्तम भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए इगलास क्षेत्र में समर्पण निधि अभियान उत्साह के साथ चलाया जा रहा है। कस्बा से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर जाकर रामदूत समर्पण निधि एकत्रित कर रहे हैं

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 05:39 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 05:39 PM (IST)
निधि समर्पण के लिए घर-घर पहुंच रहे रामदूत Aligarh News
घर-घर जाकर रामदूत समर्पण निधि एकत्रित कर रहे हैं

अलीगढ़, जेएनएन।  अयोध्या में मर्यादा पुरु षोत्तम भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए इगलास क्षेत्र में समर्पण निधि अभियान उत्साह के साथ चलाया जा रहा है। कस्बा से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर जाकर रामदूत समर्पण निधि एकत्रित कर रहे हैं। क्षेत्र से लगभग चार लाख रु पये की समर्पण निधि एकत्रित की जा चुकी है। 

इन्‍होंने दिए मंदिर निर्माण के लिए चेक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भाजपा कार्यकर्ताओं की टोलियां समर्पण निधि एकत्रित करने के लिए लोगों के घर-घर पहुंच कर संपर्क कर रही है। लोगों में भी अपने आराध्य भगवान श्रीराम के प्रति अपार आस्था देखी जा रही है। लोग घरों के बाहर टोलियों का इंतजार करते हुए मिलते हैं। लोग आस्था, श्रद्धा और जो सहयोग करने की क्षमता है उसके मुताबिक सहयोग राशि दे रहे हैं। संघ के सह नगर कार्यवाह सौमेश कौशिक ने बताया कि बेसवां के पवन अग्रवाल ने 51 हजार, कस्बा के रघ्घा सेठ चमचम वाले दिनेश सिंघल ने 31 हजार, नंदनी डेयरी वालों ने 11 हजार का चेक दिया। अब तक लगभग चार लाख रु पये की समर्पण निधि एकत्रित की जा चुकी है। अभियान में गोपाल गौंड, महेश वर्मा, सीपी चौधरी, इंजी. हिमांशु शर्मा, नितिन अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, मनोज शर्मा, धु्रव, अजय जैसवाल, गेंदालाल, श्यामवीर सिंह आदि द्वारा सहयोग किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी