हाथरस में बारिश का कहर, आठ घंटे गुल रही विद्युत आपूर्ति Hathras News

दो दिन से हो रही बारिश ने जन-जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। सोमवार को भी सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश शुरू हो गई थी। इसके चलते जगह-जगह जलभराव होने से रास्ते निकलना भी वाहन चालकों व राहगीरों के लिए मुश्किल हो गया।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 11:27 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 12:17 PM (IST)
हाथरस में बारिश का कहर, आठ घंटे गुल रही विद्युत आपूर्ति Hathras News
हाथरस में मंडी समिति रोड पर हुए जलभराव से होकर निकलते राहगीर और वाहन चालक।

हाथरस, जागरण संवाददाता। दो दिन से हो रही बारिश ने जन-जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। सोमवार को भी सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश शुरू हो गई थी। इसके चलते जगह-जगह जलभराव होने से रास्ते निकलना भी वाहन चालकों व राहगीरों के लिए मुश्किल हो गया। अव्यवस्थाओं के चलते किसानों को मंडी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सुबह की शुरुआत बारिश से हुई

सोमवार को लोगों की सुबह बारिश के साथ हुई। हालांकि बारिश रात से ही हो रही थी। बारिश का असर शहर से लेकर देहात तक दिख रहा था। बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव हो गया। शहर में प्रकाश टैक्साटाइल्स, नया नगला, मंडी समिति रोड, चूना वाला डंडा, लेवर कालोनी, खंदारीगढ़ी, विभननगर, नवल नगर, रमनपुर-जोगिया मार्ग, ऊंटगाड़ी मोहल्ला, कोटा रोड सहित करीब 10 स्थानों से अधिक जगह रास्ते जलमग्न हो गए। इसके चलते सबसे अधिक दिक्कतें, वाहन चालकों, राहगीरों व स्थानीय लोगों को झेलनी पड़ रही थीं।

बारिश से बदल गया मौसम, गर्मी से मिली राहत

दो दिन से लगातार बारिश होने से मौसम में भी बदलाव हो गया है। तापमान गिरने से लोगों को सर्दी का एहसास मौसम ने दिला दिया है। रात में लोगों को कंबल का सहारा लेना पड़ा। सुबह के समय लोगों को घर से निकलते समय लोग फुल आस्तीन के कपड़े पहने हुए थे। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया है। लोगों को भी गर्मी से राहत मिल रही है।

आठ घंटे गुल रही विद्युत आपूर्ति

बारिश के चलते विद्युत आपूर्ति भी लोगों को आंखे दिखाती रही। सुबह के समय करीब दो बजे से ही बिजली गुल हो गई। इसके चलते लोगों को सुबह के समय पानी तक के लिए तरसना पड़ा। दैनिक कार्य भी निपटाने में लोगों को तमाम दिक्कतें झेलनी पड़ीं। शहर में सुबह 11 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। देहात के इलाकों में तो दिन भर लोगों बिजली के लिए तरसना पड़ा।

chat bot
आपका साथी