Corona infection : बारिश ने रोकी गति, आज 20 बूथों पर होगा टीकाकरण Aligarh news

कोरोना के नए वैरिंएंट की चेतावनी के बीच स्वास्थ्य विभाग झमाझम बरसात में भी टीकाकरण अभियान को गति देने का प्रयास कर रहा है। हालांकि बरसात के चलते लोग केंद्रों तक नहीं पहुंच पा रहे। लिहाजा विभाग ने केंद्रों की संख्या घटा दी है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 05:33 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 06:17 AM (IST)
Corona infection  : बारिश ने रोकी गति, आज 20 बूथों पर होगा टीकाकरण Aligarh news
गुरुवार को अलीगढ़ में 20 केंद्रों पर टीकाकरण होगा।

अलीगढ़, जेएनएन।  कोरोना के नए वैरिंएंट की चेतावनी के बीच स्वास्थ्य विभाग झमाझम बरसात में भी टीकाकरण अभियान को गति देने का प्रयास कर रहा है। हालांकि, बरसात के चलते लोग केंद्रों तक नहीं पहुंच पा रहे। लिहाजा, विभाग ने केंद्रों की संख्या घटा दी है। बुधवार को जहां मात्र 15 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। वहीं, गुरुवार को करीब 20 केंद्रों पर टीकाकरण होगा। जिले में अब तक 10 लाख से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं।

इन जगहों पर होगा टीकाकरण

गुरुवार को जेएन मेडिकल कालेज, जिला मलखान सिंह चिकित्सालय, मोहन लाल गौतम महिला चिकित्सालय, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, सभी 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरम होगा। सीएमओ डा. आनंद उपाध्याय ने बताया कि जिन लोगों ने अभी तक टीका नहीं लगवाया है वे रजिस्ट्रेशन व स्लाट बुक कराकर या फिर सीधे ही केंद्र पर पहुंचकर स्पाट रजिस्ट्रेशन के बाद टीका लगवा सकते हैं। केंद्रों पर टीकाकरण कराने जाएं तो मास्क जरूर लगाएं। शारीरिक दूरी का भी पालन करें। ऐसे कर्मचारियों पर भी नजर रखी जा रही है, जो मास्क नहीं लगा रहे।

chat bot
आपका साथी