अलीगढ़ में सेवा दिवस के रूप में मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, लिया ये संकल्‍प

कांग्रेसियों ने शहर से लेकर देहात तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। हरियाणा प्रदेश के प्रभारी व पूर्व विधायक विवेक बंसल ने मैरिस रोड स्थित अपने आवास अयोध्या कुटी में कोविड टीकाकरण पंजीकरण हेल्पलाइन शिविर्’ लगाया गया। उद्घाटन डा. बीपी सिंह कल्याणी ने किया।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 05:58 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 05:58 PM (IST)
अलीगढ़ में सेवा दिवस के रूप में मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, लिया ये संकल्‍प
अयोध्या कुटी में कोविड टीकाकरण पंजीकरण हेल्पलाइन शिविर्’ लगाया गया।

अलीगढ़, जेएनएन। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन शनिवार को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। कांग्रेसियों ने शहर से लेकर देहात तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। हरियाणा प्रदेश के प्रभारी व पूर्व विधायक विवेक बंसल ने मैरिस रोड स्थित अपने आवास अयोध्या कुटी में कोविड टीकाकरण पंजीकरण हेल्पलाइन शिविर्’ लगाया गया।

उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बीपी सिंह कल्याणी ने फीता काटकर किया। विवेक बंसल ने लोगों से अपील की कि वर्तमान समय में कोरोना महामरी से लड़ने के लिए कोविड टीकाकरण एक कारगर हथियार है, इसीलिए सभी लोग टीका जरूर लगवाएं। डा. राशिद खान, रूही ज़ुबैरी, गौरव ग्रीनलाइन, विजय लक्ष्मी, बॉबी वसी, डा. धर्मेंद्र लोधी, जमीर अहमद, दिनेश चंद्र शर्मा, शीलू चंदेल, गोपाल मिश्रा, अमजद हुसैन, मोहनलाल पप्पू, उजैर दिलशाद, नितेश कुमार, शाहिद खान, लटूरीमल अग्रवाल, प्रदीप रावत, सागर सिंह तौमर, गौरव शर्मा, नन्नू मलिक, हुसैन जैदी, जियाउद्दीन राही, डा. राकेश सारस्वत आदि मौजूद रहे।

मास्क व सैनिटाइजर बांटे

राहुल गांधी के जन्मदिन पर महानगर कांग्रेस की ओर से वार्डों में कोरोना किट, मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया। महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद ने बताया कि राहुल गांधी ने इस साल जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है, इसलिए कांग्रेस इसे सादगी के साथ सेवा दिवस के रूप में मना रही है। कोई होर्डिंग या पोस्टर नहीं लगाया गया, बल्कि जरूरतमंदों की मदद की जा रही है। महासचिव सौरभ द्विवेदी, अर्शी मलिक, अभिषेक जैन,मोहम्मद शोएब, मो. अरहम, राशिद क़ुरैशी,आदि मौजूद रहे।

एनएसयूआइ ने पौधारोपण किया

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) की ओर से पौधारोपण कर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। उत्तर प्रदेश पश्चिम के प्रदेश महासचिव हनी यादव के नेतृत्व में आगरा रोड स्थित एडीए कालोनी पार्क में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर कपिल कुमार, आर्य यादव, संदीप दिवाकर, प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी